Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

सेवाभारती कार्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित, 250 बीमारियों से बचाव के उपाय बताए

 सेवाभारती कार्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित, 250 बीमारियों से बचाव के उपाय बताए



फिरोजपुर झिरका, चिराग गोयल। सेवाभारती संस्था के कार्यालय में बुधवार को एक विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महोली, चंडीगढ़ से आयी डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न रोगों से बचाव व उपचार के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा की जानकारी देना था। इस अवसर पर प्रमुख आयुर्वेदाचार्य डॉ. रंजन किशन ने विभिन्न बीमारियों से जुड़ी जानकारी साझा की और बताया कि कैसे व्यक्ति अपनी दिनचर्या व खानपान में थोड़े से सुधार करके गंभीर रोगों से भी बच सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग, घुटनों का दर्द, मधुमेह (शुगर), बालों का झड़ना, सफेद होना, आंखों की रोशनी कम होना आदि जैसे रोगों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपचार एवं घरेलू नुस्खों पर प्रकाश डाला। 

फोटो : सेवाभारती कार्यालय में आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी देते हुए डॉक्टर डॉ. रंजन किशन व टीम।
डॉ. किशन ने बताया कि आज की जीवनशैली में असंतुलित आहार और तनाव के कारण लगभग 250 प्रकार की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। लेकिन आयुर्वेद में इन सभी समस्याओं के लिए कारगर समाधान उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, बल्कि रोगों से बचाव की जीवनशैली है, जिसे अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में पुरुषों एवं महिलाओं के गुप्त रोगों के उपचार के बारे में भी खुलकर चर्चा की गई। डॉक्टरों ने बताया कि इन रोगों को छुपाना नहीं चाहिए, बल्कि सही समय पर आयुर्वेदिक परामर्श लेकर उपचार करवाना चाहिए। इस चिकित्सा शिविर में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और सेवाभारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 सभी ने डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत लाभकारी और जीवनोपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने इस प्रकार के आयोजन को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की ताकि आम जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायता मिल सके। सेवाभारती संस्था के पदाधिकारियों ने भी शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें