स्कूल समय से 15 मिनट पहले पहुंचे स्टाफ, बोर्ड रिजल्ट सुधार को लेकर बने ठोस प्लान : डीईओ राजेंद्र शर्मा
नूंह (हरियाणा) डीसी नहलिया
जिला शिक्षा अधिकारी नूंह राजेंद्र शर्मा ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नूंह में नूंह व तावडू खंड के सभी विद्यालय मुखियाओं की अहम बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में अनुशासन, समयबद्धता और अकादमिक योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
यह भी पढे :- नूंह के कोटा खंडेवला वन क्षेत्र में भीषण आग, वन विभाग को 2.40 लाख का नुकसान
जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्राचार्य, अध्यापक और स्कूल स्टाफ स्कूल समय से 15 मिनट पहले विद्यालय में उपस्थित हों और 15 मिनट बाद तक विद्यालय में रुकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला कार्यालय में किसी भी अध्यापक, प्राचार्य या स्कूल स्टाफ से दोपहर 3:30 बजे के बाद ही मुलाकात की जाएगी, ताकि कार्यालयीन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
यह भी पढे:- नूंह में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 4 गोवंश बरामद, पुलिस देख तस्कर फरार
बैठक में 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों को लेकर विशेष रणनीति पर जोर दिया गया। डीईओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित कर प्रतिदिन विषयवार रोस्टर के अनुसार टेस्ट आयोजित किए जाएं। छोटे-छोटे टॉपिक पर फोकस कर बच्चों की लेखन क्षमता और समझ को मजबूत किया जाए, ताकि परीक्षा परिणामों में ठोस सुधार हो सके।
यह भी पढे:- फिरोजपुर झिरका: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दुर्गा वाहिनी का नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों ने ली शपथ
उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं को ट्रांसफर ड्राइव के लिए एमआईएस (MIS) अपडेट रखने के निर्देश दिए और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी आरटीआई पेंडिंग न रहे। यदि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो नियमों के अनुसार कमेटी बनाकर उसकी जांच कर समय पर रिपोर्ट भेजी जाए।
यह भी पढे:- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का बड़ा ऐलान, पानीपत को जल्द मिलेगा 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक 'मदर एंड चाइल्ड' अस्पताल
विद्यालयों में पीने के पानी, बिजली, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा चाइल्ड वेलफेयर फंड, स्पोर्ट्स फंड और रेड क्रॉस फंड जो अभी तक जमा नहीं हुए हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर जमा करवाना अनिवार्य किया गया। डीईओ ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय हर माह विषयवार वैकेंसी लिस्ट, कक्षा अनुसार नामांकन और जेंडर अनुसार एनरोलमेंट निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार के पेंडिंग कोर्ट केस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को खेल सामग्री की मांग भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यह भी पढे:- नूंह में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया ₹20 हजार का जुर्माना
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत होने वाले सेंसस असेसमेंट 2.0 को लेकर सभी टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों को सख्त निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों का असेसमेंट समय पर और सही तरीके से किया जाए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे बच्चों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर गुणवत्ता सुधार की योजना बनाई जा सके।
डीईओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी, शिक्षक और प्राचार्य टीम भावना के साथ छात्र हित में कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, जोश और जुनून से निभाएं। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी तावडू डॉ. दीप्ति बोकन, बीईओ नूंह शिव कुमार, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक, एईओ डॉ. अमित यादव, शिशुपाल, सुनील दत्त, अधीक्षक दिनेश सहित नूंह व तावडू के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।
🔹 SEO कीवर्ड्स
नूंह शिक्षा विभाग, डीईओ राजेंद्र शर्मा, नूंह स्कूल बैठक, हरियाणा शिक्षा समाचार, बोर्ड रिजल्ट सुधार योजना, निपुण हरियाणा मिशन, नूंह तावडू स्कूल न्यूज, स्कूल समय नियम, MIS अपडेट स्कूल, P18News शिक्षा खबर
🔹 हैशटैग्स
#नूंह_शिक्षा #DEONuh #RajendraSharma #BoardResult2025 #निपुण_हरियाणा #SchoolDiscipline #EducationNews #HaryanaEducation #DCNaheliyaJournalist #P18News




Thanks comments
you will be answered soon