Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

पुरानी रंजिश के चलते युवक से हथियार के बल पर ट्रैक्टर ट्रॉली की लूटी ।

पांच नामजद तथा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज।

फिरोजपुर झिरका(संवाद न्यूज़ एजेंसी)   नगीना थाना अंतर्गत गांव इमामनगर के एक युवक से पुरानी रंजिश के चलते युवक को लाठी-डंडों से मारा और देसी कट्टे के बल पर ट्रैक्टर ट्रॉली छीन ले गए। पीड़ित साहरुन पुत्र कासम निवासी इमामनगर ने नगीना थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि गांव इमाम नगर के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी।  
उसी के चलते उन लोगो ने पहले से ही धमकी दे रखी थी, कि तुझे देख लेंगे। इसी धमकी के चलते में अपने ट्रैक्टर-ट्राली कुछ जरूरी सामान को भरकर अपने रिश्तेदारों के मढ़ी गांव छोड़ने के लिए जा रहा था लेकिन पुरानी रंजिश रखने वाले इमामनगर लोगों ने रास्ते में ही ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा लिया और मुझे लाठी-डंडों से मारा-पीटा तथा देसी कट्टे के बल पर मुझसे ट्रैक्टर-ट्रॉलऔर कुछ जरूरी सामान छीनाकर फरार हो गए।
वही हेड कांस्टेबल संजीत कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद मोहम्मद पुत्र रुजदार, निजाम पुत्र मूसा,सारी पुत्र निज्जर, परवेज पुत्र जाकर, आरजू पुत्र इम्मा निवासी इमामनगर सहित अन्य अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उक्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें