Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

कांग्रेस विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ।

 कांग्रेस विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में  भेजा

 : आरोपित अरशद को पुलिस ने घर से दबोचा। 

फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया, पुष्पेंद्र शर्मा) । फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के विधायक  मामन खान इंजीनियर पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट करने वाले अरशद नाम के आरोपित को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपित अरशद। 
जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मामन खान पर फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिकायत करने के बाद  पुलिस ने विधायक की शिकायत पर वार्ड 15 के ढोंढ फिरोजपुर झिरका निवासी अरशद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार था। लेकिन शनिवार की दोपहर पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत देकर अरशद एसएम खान नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था उक्त व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट से तल्ख व आपत्तिजनक तथा अभद्र टिप्पणी कर उसे जानबूझकर बदनाम किया है। आरोपित व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से उसे बदनाम करने की साजिश व गलत जानकारियां देकर लोगों के बीच भ्रांतियां फैला रहा था। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपित पर आइटी एक्ट की धाराओं सहित अन्य धाराओं में अभियोग अंकित था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें