Type Here to Get Search Results !

Ad

Ad

ससुर और ननदोई द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, पति ने दिया तीन तलाक

ससुर और ननदोई द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, पति ने दिया तीन तलाक

पिनगवां थाना

पति ने छुपाई ससुर की दरिंदगी, सच बताने पर दिया तीन तलाक, नूंह में शोषण की शिकार विवाहिता, घर की दीवारों ने देखा जुल्म, बंधक बनीं मां-बहन, ससुर और ननदोई ने पार की हैवानियत की हदें, घर बसाने' की कीमत बना बलात्कारजिले के पिनगवां से दर्दनाक खुलासा

यह भी पढे:-
सौतेली मां संग फरारहुआ नाबालिग बेटा: 40 वर्षीय महिला से कोर्ट मैरिज का दावा।

नूंह (डी.सी.नहलिया/पी18न्यूज़)। जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर व दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता ने अपने ही ससुर और ननदोई पर दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने इस घिनौनी करतूत की जानकारी अपने पति को दी तो उसने उल्टा उसे तीन तलाक देकर घर से निकालने की धमकी दे दी। यही नहीं, पीड़िता द्वारा अपनी मां और बहन को इस बारे में बताने पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में बंधक बनाकर पीट डाला।

यह भी पढे:-
नूंह पुलिस ने जारी की ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए रूट डाइवर्जन एडवाइजरी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पिनगवां थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई सहित कुल 9 लोग शामिल हैं।

यह भी पढे:-
हेमराज शर्मा और रमेश मानूवास बने भाजपा के जिला महामंत्रीकार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

पति पर अवैध संबंधों के आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत आदिल नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला को पता चला कि उसके पति आदिल के कई लड़कियों से अवैध संबंध हैं और वह देर रात तक वीडियो कॉल पर बात करता रहता है। इस कारण घर में अकसर विवाद होता रहता था।

यह भी पढे:-
आरती सिंह राव पर अभद्रता बर्दाश्त नहीं! परवीन अत्री बोले- ये हमला पूरे अहीरवाल पर।

इसी दौरान ससुर ने उसकी मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह आए दिन उस पर बुरी नजर रखता और अश्लील हरकतें करता। महिला ने जब यह बात पति से कही, तो उसने उल्टा धमकाया और कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे तीन बार तलाक देकर घर से बाहर कर देगा।

यह भी पढे:-
फिरोजपुर झिरका में सफाई कर्मचारीबिजली कर्मी और फायर स्टाफ व अन्य एक साथ हड़ताल पर।

कई बार किया दुष्कर्म, फिर धमकाया

महिला ने बताया कि करीब आठ महीने पहले वह अपने कमरे में अकेली थी, जब ससुर अचानक कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य की जानकारी जब पति आदिल को दी तो उसने इसे छिपाने के लिए जोर डाला और खुद भी जबरदस्ती करने लगा।

यह भी पढे:-
भाजपा नूंह ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणीसुरेंद्र सिंह पिंटू ने किया ऐलान।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने दो बार उसके साथ बलात्कार किया और उसे लगातार धमकियां दी जाती रहीं। महिला का यह भी आरोप है कि पति आदिल ने भी बाद में उसके साथ जबरन संबंध बनाए और बात नहीं मानने पर तीन तलाक की धमकी देता रहा।

(P18News मीडिया नेटवर्क हरियाणा की खबरें अब एक क्लिकमें आप के Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

ननदोई ने भी किया शारीरिक शोषण

पीड़िता के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को जब वह मायके जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके ननदोई ने उसे अकेला पाकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने जब अपनी मां और बहन को सारी घटना बताई, तो ससुराल पक्ष ने उन दोनों को घर में बंधक बना लिया और बुरी तरह से मारा-पीटा।

यह भी पढे:-
रोजका  मेव पुलिस और किसानों के बीच टकरावतनाव के बीच तैनात हुआ सुरक्षा बल।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

पिनगवां थाना की जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति आदिल, ससुर, सास, ननद, ननदोई सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।

यह भी पढे:-

पति की गिरफ्तारी पर मानेसर मेयर का हंगामामंत्री राव नरबीर पर लगाए संगीन आरोप देखे पूरा विडियो।

पीड़िता की ओर से किसी प्रकार के राजीनामा से भी इनकार कर दिया गया है और उसने न्याय की मांग की है। पुलिस इस मामले में महिला की मेडिकल जांच समेत अन्य सबूतों को भी इकठ्ठा कर रही है।

(P18News मीडिया नेटवर्क हरियाणा की खबरें अब एक क्लिकमें आप के Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

कीवर्ड्स:

फिरोजपुर झिरका समाचार, P18News फिरोजपुर झिरका, पत्रकार डीसी नहलिया, DC Naheliya News Report, बलात्कार केस हरियाणा, पिनगवां थाना नूंह, मुस्लिम विवाह विवाद, हरियाणा महिला उत्पीड़न केस, ससुराल में शोषण, DCNaheliyaJournalist

 हैशटैग्स:

\#NaheliyaJournalist \#FirozpurJhirka \#P18News \#DCNaheliya \#MewatNews \#PoliticalCondolence \#FirozpurJhirkaJournalist \#हरियाणा\_समाचार \#DCNaheliyaJournalist

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner