Type Here to Get Search Results !

शहर में बंदरों को आतंक, दो साल के मासूम को नोंचा !

लगातार बच्चों पर हो रहे हमलों से अभिभावक चिंतित।फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया)। फिरोजपुर झिरका शहर में दिन प्रतिदिन बंदरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। बंदरों की संख्या बढऩे से इनके द्वारा काटने के भी मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मंगलवार को बंदरों ने एक घर में घुसकर एक दो साल के मासूम को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बंदरो के शिकार से घायल बच्चा नैतिक सैनी ! फोटो P18News
जहां प्राथमिक उपचार देने और टीका लगाने के उपरांत बच्चे को छुट्टी दे दी गई। लगातार शहर में बच्चों पर हो रहे हमलों से अभिभावक चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं बंदरों के बढ़ रहे आतंक को देखते हुए शहर के लोग भयभीत नजर आ रहे हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इन्हें पकड़वाने की मांग की है। शहर के निवासी रोहित जैन, रेनू,  मधुबाला , मनोज जैन, मुकेश शर्मा, रिंकू सैनी, श्याम सैनी आदि ने बताया कि शहर में कई दिनों से लगातार बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
                    P18News 
शहर में बंदरों को आतंक, दो साल के मासूम को नोंचा ! 
जानकारी मिली है कि फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम तथा सोहना से पकड़े जा रहे बंदरों को फिरोजपुर झिरका के अरावली क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। जिससे यह बंदर बड़ी आसानी से शहर में प्रवेश कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। वार्ड पांच के रिंकू सैनी ने बताया कि  मंगलवार की सुबह उनके बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान बंदरों की एक टोली आई और उनके दो वर्षीय बच्चे को बुरी तरह काट डाला। 
P18News राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सुने तेरापन्थ सन्त के प्रवचन!घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। पीडि़त ने बताया कि बंदरों की टोली लोगों के घरों में घुसकर न केवल सामान की तोडफोड कर रही है, बल्कि ये छतों पर सूखते कपड़ों को भी फाडक़र बड़ा नुकसान कर रहे हैं। शहर के लोगों ने एसडीएम रणबीर सिंह से बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। बंदरों द्वारा शहर में बच्चों को काटने व उत्पाद करने की सूचना लगातार मिल रही है। जल्द ही नगरपालिका सचिव के आने पर टेंडर प्रक्रिया द्वारा  बंदरों को पकड़वाने का कार्य किया जाएगा। रणबीर सिंह, एसडीएम फिरोजपुर झिरका । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.