Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

डीएसपी जोगेंद्र राठी का हुआ निधन, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त ।

गन्नौर(व्योरो रिपोर्ट)भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया आज गांव लाखन माजरा निवासी एवं गन्नौर के डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी के अन्तिम संस्कार में पहुँचे और डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी को श्रद्वाजलि अर्पित की। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी बहुत ही होनहार व कर्मठ पुलिस अधिकारी थे जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी ने पुलिस अधिकारी के साथ-साथ सच्चे समाजसेवी भी थे। मनजीत दहिया ने बताया कि डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी ने अपनी शुरूआत हरियाणा पुलिस में कमाण्डों, ए.एस.आई. के पद से की थी और उनका अब ए.एस.पी. पद का प्रमोशन भी लम्बित था।

फाइल फोटो जोगेंद्र सिंह राठी डीएसपी
दर्शना देवी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सेवानिवृत ने हरियाणा पुलिस के डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे एक कर्मठ एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी थे जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा और क्षेत्र व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति असंभव है। भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने हरियाणा पुलिस के डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि श्री राठी बहुत ही नेक दिल के पुलिस अधिकारी थे और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में सदैव तत्पर रहते थे। वही सेवानिवृत स्वास्थय निरीक्षक रघबीर सिंह दहिया ने भी डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुत ही सराहनीय रहा और उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत ए.डी.जी.पी. डॉ कश्मीर सिंह ने डी.एस.पी. जोगिन्द्र राठी के निधन पर शोक जताया और कहा कि वे एक ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के ईमानदार पुलिस अधिकारी थे। उनके कार्यो को सदैव याद किया जाता रहेगा। गुलाब सिंह राठी पूर्व प्रचार्य, राजनारायण जाटव प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा दलित पिछड़ा एकता मंच, मनोहर लाल चांदीवाल प्रदेश चैयरमैन हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ, सेवानिवृत अधिकारी रतन सिंह भाटिया, सेवानिवृत अधिकारी करण सिंह पुनिया, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया, आदवंशी वीर सेना के परमपर राजगुरू आर.एन. आदवंशी आधधर्म गुरू एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य संचालक ने भी एस.पी. जोगिन्द्र राठी के निधन पर शोक जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें