Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान नरेश गर्ग के निवास पर सांत्वना देने पहुंचे: समाजसेवी राकेश जैन।

फिरोजपुर झिरका (चिराग गोयल): हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान नरेश गर्ग की माता जी के निधन के उपरांत शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे समाजसेवी राकेश जैन ने कहा परिवार और समाज  में बुजुर्गों का सम्मान एक राष्ट्र धरोहर की तरह होता है। ऐसे में हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए लेकिन विधाता का लेख है , जो आया है वो जाएगा।
जिला अध्यक्ष नरेश के परिजनों को सांत्वना देते समाजसेवी राकेश जैन

बुजुर्गों की यादें सदा हमारे साथ आशीर्वाद के रूप में रहती हैं। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए  कहा कि ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे । वही फिरोजपुर झिरका प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी नरेश गर्ग की माता के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान यूनुस अल्वी, मुकेश कुमार नहलिया, धर्मपाल आर्य, पुष्पेंद्र शर्मा, अख्तर अलवी, डी.सी.नहलिया, देवकीनंदन अग्रवाल , मुकेश गोयल, , चिराग गोयल सहित राजीव प्रजापति मौजूद रहे। बता दें कि शिव मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश गर्ग और हरियाणा पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेश गर्ग की 83 वर्षीय माता अंगूरी देवी का लगभग 4 दिन पूर्व हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें