Type Here to Get Search Results !

फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा टिकट को लेकर जद्दोजहद तेज।

 भाजपा में अपनी पकड़ का पूरा इस्तेमाल कर टिकट लाने के लिए भागदौड़ में जुटे स्थानीय चेयरमैन पद के दावेदार।
भाजपा पार्टी में चल रही दो मुंह सांप वाली नीति।

फिरोजपुर झिरका (डीसी नहलिया) कहने को तो भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन पद की टिकट को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जानकारों की मानें तो फिरोजपुर झिरका में नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा की टिकट के लिए स्थानीय युवा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन भाजपा के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के अलावा हर चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया और अपने दमखम पर पार्टी के लिए जो संभव हो सका पूरे नंबर दिलाने का प्रयास मनीष जैन की ओर से किया गया। आज उन्हें पार्टी की वफादारी का इनाम वे पार्टी से लेना चाहते हैं और जिसके लिए लगातार भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं तक फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन पद की सीट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर टिकट के लिए पूरी जान लगा दी है।जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर 7 से नगर पालिका में पार्षद है।

इसके अलावा उन्होंने पिछले 5 वर्षों में शहर के विभिन्न वार्डों  में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। आज शहर की जनता उन्हें नगर पालिका चेयरमैन के रूप में देखकर, शहर के विकास कार्यों को बढ़ावा देने का मन बना चुकी है । जिसके लिए वो पार्टी से टिकट मांग रहे हैं ताकि भारतीय जनता पार्टी का झंडा फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में बुलंद किया जा सके। लगभग 35 वर्षों तक नगर पालिका फिरोजपुर झिरका में अपनी राजनीतिक का दबदबा बनाकर प्रधान पद हासिल करने वाले अर्जुन देव चावला  फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में ज्यादातर  समय स्वयं प्रधान रहे। इसके अलावा उनके समर्थक प्रतिनिधियों द्वारा नगरपालिका में प्रधानी उन्हीं के आशीर्वाद द्वारा की गई । वह बिना पार्टी का सिंबल अपने ऊपर लगवाए लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे लेकिन अब फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बुलावे पर भारतीय जनता पार्टी में अपना आस्था जाहिर करते हुए एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। अर्जुन देव चावला को पंजाबी नेता के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का कट्टर समर्थक माना जाता है। जानकारों की मानें तो स्वामी धर्मदेव महाराज के आशीर्वाद को लेकर हर बड़ा कार्य शुरू करते हैं। वहीं सूत्रों की माने तो बाबा स्वामी धर्मदेव से आशीर्वाद लेने के बाद अर्जुन देव चावला पूर्व नगरपालिका चेयरमैन ने भी भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है और लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क बनाया जा रहा है। शिव मंदिर विकास समिति के लगभग 15 वर्षों से अधिक समय तक प्रधान के रूप में सेवा करने वाले और शिव मंदिर विकास समिति के विकास में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि करने वाले अनिल गोयल भाजपा द्वारा मनोनीत पार्षद भी नगरपालिका में बनाए गए हैं। शहर में विकास कार्यों में बढ़ती जा रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नगर पालिका चेयरमैन की टिकट के लिए मैदान में आ गए हैं । अनिल गोयल ने बताया कि वह शहर में लगातार विकास कार्यों की अनदेखी और धार्मिक स्थलों पर विकास कार्यों की भारी कमी के चलते नगरपालिका में चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि सबका साथ सबका विकास को लेकर चलने वाली भाजपा सरकार में केवल चंद ही लोगों का विकास हो पाया है । जिसके चलते उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। अनिल गोयल ने कहा कि जनता ने अन्य उम्मीदवारों को अब तक देखा है। अब जनता ऐसे ही उम्मीदवारों को दिखेगी। जिन्होंने अपना विकास करने के अलावा शहर का कोई विकास नहीं किया ।   उन्होंने कहा की उन्होंने हमेशा भाजपा पार्टी का साथ दिया है। पार्टी उन्हें टिकट दे दे तो वह जनता के सहयोग से फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन पद की सीट को निकालकर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास को लेकर शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा देने का होगा। सूत्रों की माने तो शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान अनिल गोयल ने भी भाजपा की टिकट को लेकर भाग दौड़ शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि भाजपा की टिकट लाने में कौन सा दिक्कत कामयाब होगा। फिलहाल अटकलों का बाजार गर्म है। शहरी निकाय चुनाव की घोषणा के बाद लोगों की जुबां पर केवल शहरी निकाय चुनाव की ही बात आ रही है। 

क्या है जनता की राय!:-फिरोजपुर झिरका के 15 वार्डों में सर्वे करने के पश्चात फिरोजपुर झिरका का युवा वर्ग के सभी युवाओं का कहना है कि पिछले 35 साल से किसी भी चेयरमैन ने फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं कराया है अब हम फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के नए चेयरमैन के रूप में मनीष जैन को देखना चाहते हैं भाजपा पार्टी उनको टिकट दे या ना दे हमारा वोट मनीष जैन को ही जाएगा अगर मनीष जैन नही लड़ते है तो इस स्थिति में युवाओं का कहना है कि हमारा वोट नोटों के बटन का चुनाव करेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.