Type Here to Get Search Results !

कामनवेल्थ गेम्स 2022 में साक्षी मलिक ने ओलम्पिक पदक जीत कर विश्व में चमकाया भारत का नाम - मनजीत दहिया

रोहतक(मनोहर लाल साकल) भाट समाज सेवा समिति (रजि.) हरियाणा तथा हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के संयुक्त तत्वाधान में आज अर्जुन अवार्डी पहलवान सत्यवान अखाड़ा रोहतक में समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट तथा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने संयुक्त रूप से ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता साक्षी मलिक का कामनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मैडल जीतने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि साक्षी मलिक ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में भारत का नाम चमकाया है। हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं आदवंशी वीर सेना भारत के राष्ट्रीय सचिव मनजीत सिंह दहिया ने गोल्ड मैडल विजेता साक्षी मलिक उनके पति सत्यव्रत कादियान अर्जुन अवार्डी तथा ससुर सत्यवान अर्जुन अवार्डी को हार्दिक बधाई देते हुए साक्षी मलिक ने कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम पूरे विश्व में चमकाया है जोकि भारत देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक बहुत ही अच्छी खिलाड़ी है और उनका सपना गोल्ड मैडल जीतना था वह अब उन्होंने पूरा कर दिया है।


वहीं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने देशवासियों से अपील की है कि वे अपने घरो पर तिरंगा झण्डा लगाये। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत पूरे देश व प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। वही अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यों की समिति का गठन किया हुआ है जोकि आजादी की 75वीं सालगिरहा पर आजादी का अमृत महोत्सव मनायेगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि अमृत महोत्सव हमारे लिए किसी पर्व से कम भी नहीं है क्योंकि देश के बच्चे-बच्चे में देश भक्ति का जजबा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आजादी के बाद शायद यह पहला मौका है जब हर जन तिरंगे को थामे हुए है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को आप सभी एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाये और देश के सभी जन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों, घरो पर हमारे देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने का कार्य करे और अपनी राष्ट्रीय एकता का परिचय दे। समिति के मुख्य संरक्षक रघवीर सिंह दहिया ने भी इस अवसर पर कहा कि हम सभी को इस राष्ट्रीय पर्व आजादी के अमृत महोत्सव में आपसी भाई-चारे, प्यार व सद्भावना का परिचय देकर सभी देशवासी घरो पर तिरंगा झण्डा लगाये ताकि भारत देश की पहचान विश्व में और ज्यादा हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.