Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

पानीपत में गोली मारकर युवक की हत्या, पूर्व सरपंच के मर्डर मामले में जमानत पर बाहर आया था मृतक!

पानीपत(ब्योरों): समालखा के गांव हथवाला में गोली मारकर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

खेत की होद में नहाते वक्त किया गया हमला

बताया जा रहा है कि मृतक युवक गांव के ही पूर्व सरपंच नीरज त्यागी की हत्या मामले में सजायाफ्ता है। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। गांव के साथ लगती यमुना खादर स्थित खेत में बनी होद में नहाते वक्त युवक को गोली मारी गई। गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।





हरियाणा व अन्य राज्य की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर P18NEWS Haryana सर्च करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें