Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

लाखन माजरा के नान्दल स्कूल में मेघावी छात्रों का सम्मान, समाजसेवी यशवीर नान्दल व डॉ. मनजीत दहिया रहे विशेष आकर्षण

लाखन माजरा के नान्दल स्कूल में मेघावी छात्रों का सम्मान, समाजसेवी यशवीर नान्दल व डॉ. मनजीत दहिया रहे विशेष आकर्षण

मोनू संभरवाल

रोहतक / लाखन माजरा: जिला रोहतक के लाखन माजरा के राजकीय उच्च विद्यालय नान्दल में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज सेवी यशवीर नान्दल पुत्र राजबीर नान्दल ने ग्राम पंचायत नान्दल के सरपंच जय प्रकाश की अध्यक्षता में मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समाजसेवी यशवीर नान्दल ने कहा कि वे हर वर्ष 14 नवम्बर को गांव नान्दल जो कि उनका पैतृक गांव है आते हैं और उनके पिता राजवीर नान्दल की याद में मेघावी छात्र-छा़त्राओं, खिलाडि़यों, समाजसेवकों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करते हैं। इस भव्य कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अध्यापक जयभगवान, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा, सुभाष मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा चिड़ी ब्लाक, धीरेन्द्र सहसंयोजक भाजपा मण्डल चिड़ी, नरेश सुपरवाईजर, कुलदीप नान्दल बूथ अध्यक्ष भाजपा, मोनू संभरवाल अध्यक्ष नान्दल स्पोर्टस क्लब, पवन गिल खरैंटी, राजेन्द्र एस.एम.सी. प्रधान नान्दल, दलेर नहेरा, प्रवीन काला, पवन कुमार, मनोज कुमार, सुभाष नान्दल, पवन पंवार, साहिल समस्त विद्यालय स्टॉफ भी मौजूद रहा। ग्रामीणों ने समाजसेवी यशवीर नान्दल पुत्र राजबीर नान्दल द्वारा की गई समाज सेवा की सराहना की। वहीं नान्दल स्पोर्टस क्लब नान्दल गांव की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान मोनू संभरवाल, पवन पंवार, सुभाष नान्दल के संयुक्त संयोजन में हुई एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें विद्यालय के सैकड़ों खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के संयोजक मोनू संभरवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में ग्राम पंचायत नान्दल के सरपंच मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि डॉ मनजीत सिंह दहिया वरिष्ठ भाजपा नेता हरियाणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य अध्यापक जयभगवान ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच जयप्रकाश ने खिलाडि़यों का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी दिलचस्पी बनाये ताकि देश व विदेश में हरियाणा का नाम चमके। समाज सेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया ने युवाओं को खेल नीति को अपनाने की अपील की और कहा कि आज खेल नीति के कारण ही भारत का नाम विश्व में चमक रहा है। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा की नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी। प्रदेश में हो रही नशाखोरी के खिलाफ पिछले 32 वर्षो से कर रहे है सरहानीय कार्य। इस अवसर पर सुभाष नान्दल, पवन पंवार, पवन गिल, दलेर नेहरा, प्रवीन काला, सुभाष, विशाल, साहिल, अमित, धीरेन्द्र, नरेश सुपरवाईजर, कुलदीप नान्दल सहित अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सरपंच जयप्रकाश द्वारा खिलाडि़यों को सम्मानित भी किया गया। 


SEO Keywords (मुख्य कीवर्ड्स)

  • लाखन माजरा समाचार, नान्दल गांव रोहतक, यशवीर नान्दल समाजसेवी, डॉ मनजीत सिंह दहिया हरियाणा, नान्दल स्कूल सम्मान समारोह, रोहतक न्यूज़ अपडेट, हरियाणा शिक्षा समाचार, छात्र सम्मान कार्यक्रम, नान्दल स्पोर्ट्स क्लब, ग्राम पंचायत नान्दल


Hashtags (हैशटैग्स)

#हरियाणा_समाचार #RohtakNews #LakhanMajra #NandalVillage #DCNaheliyaJournalist #P18News #StudentAward #ManjeetDahiya #YashvirNandal #SportsEvent #HaryanaUpdates #EducationNews



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें