Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दशहरा पूजन समारोह पर गणेश व श्री राम पूजन किया

भगवान राम व लक्ष्मण का तिलक करते मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर  
पानीपत:-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पानीपत में आयोजित दशहरा पूजन समारोह पर गणेश पूजन भी किया और भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों का पूजन कर तिलक भी किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी, उससे पूर्व हरियाणा में कन्या जन्म दर 837 थी, जो अब बढ़कर 931 का आंकड़ा पार कर गई है। यह हम सभी के लिए बहुत ही फक्र का विषय है। हमें जिस प्रकार इस मामले में हरियाणा को सफलता मिली है, उसी प्रकार हमें समाज से सभी प्रकार की अस्वच्छता मिटाने, भय भ्रष्टाचार समाप्त करने और हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में उच्चाईयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें