वाराणसीः उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है। देश राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के झूठ को अच्छी तरह से जानता है। सब जानते हैं कि झूठ बोलना, भ्रष्टाचार और घोटाले करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। इसलिए जनता उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज करने का काम करने जा रही है। शशि थरूर के चाय वाले बयान पर मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सवा सौ करोड़ जनता के हृदय सम्राट है। विरोधी नेता और दल पीएम मोदी और बीजेपी पर जितना कीचड़ उछालेंगे उससे ज्यादा कमल खिलेगा। वहीं राफेल पर कांग्रेस की ओर से जेपीसी की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर मांग को स्वीकार करना जरूरी नहीं है। देशहित में जो भी आवश्यक होगा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार करेगी। बता दें कि, डिप्टी सीएम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।
राहुल गांधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है ! केशव मौर्य
11/15/2018 02:19:00 pm
0
Tags




Thanks comments
you will be answered soon