मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फेक न्यूज वायरल करने का आरोपित गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री मनोहरलाल की छवि को धूमिल करने के लिए फेसबुक पर फेक न्यूज डालने के आरोपित को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जींद से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पहचान जींद के गांव जाखड़ पट
![]() |
मुख्यमंत्री मनोहरलाल की छवि को धूमिल करने के लिए फेसबुक पर फेक न्यूज डालने के आरोपित को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जींद से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पहचान जींद के गांव जाखड़ पट |
गुरुग्राम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की छवि को धूमिल करने के लिए फेसबुक पर फेक न्यूज डालने के आरोपित को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जींद से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पहचान जींद के गांव जाखड़ पट्टी फुलिया खुर्द निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई है। यह इनसो का प्रदेश उपाध्यक्ष है। इसे शनिवार को ही अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।भाजपा आइटी सेल के प्रदेश संयोजक अरुण यादव ने शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आइटी सेल के प्रदेश सह संयोजक अर¨वद सैनी ने बताया कि आरोपित ने किसी अखबार की क¨टग बनाकर फेसबुक पर डाला था। न्यूज के माध्यम से यह प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री अपने आपको केवल पंजाबी मानते हैं, उनका अन्य जातियों से अधिक लेना देना नहीं। जैसे ही आइटी सेल को पता चला, शिकायत की गई। खुशी है कि कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित की पहचान कर ली गई। आगे से ऐसी हरकत करने की हिम्मत कोई नहीं करेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चल रहे हैं। भाजपा की सोच जातियों को बांटकर या धर्म के आधार पर राजनीति करने की नहीं है। पार्टी का आइटी सेल प्रदेश संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में अब सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने फेक न्यूज पर ट्विट करते हुए कहा है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत कर भाईचारे बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। द्वारा जागरण खबर
Thanks comments
you will be answered soon