Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम घोषित, जानिये कौन कहां फहराएगा तिरंगा

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम घोषित, जानिये कौन कहां फहराएगा तिरंगा
हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड स्थित होटल राजहंस में ‘एट-होम’ का आयोजन होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री कंवरपाल कुरुक्षेत्र तथा उप-अध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव भिवानी में ध्वजारोहण करेंगी।
इसी प्रकार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा अम्बाला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार जींद, उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल पलवल, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज पंचकूला, सहकारिता राज्य मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री कर्ण देव कम्बोज सिरसा तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल हिसार में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य सचेतक श्री ज्ञान चन्द गुप्ता यमुनानगर और सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन  डॉ. कमल गुप्ता झज्जर में  राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।गुरुग्राम मंडल के आयुक्त महेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय (नारनौल) में, हिसार मंडल के आयुक्त फतेहाबाद में, रोहतक मंडल के आयुक्त चरखी दादरी में तथा नूंह के उपायुक्त नूंह में ध्वजारोहण करेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें