Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

शिव मंदिर समिति फि.पु.झिरका के प्रधान अनिल गोयल के पिता का निधन ।





फिरोजपुर झिरका (पुष्पेंद शर्मा, डी.सी.नहलिया) रविवार की सुबह शिव मंदिर विकास समिति फ़िरोजपुर झिरका के प्रधान अनिल गोयल के 72 वर्षीय समाजसेवी पिता का अकस्मात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शहर व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्री राधेश्याम गोयल प्रतिदिन की भांति उठे और जलपान के दौरान वापस बिस्तर पर लेट गए। सुबह उन्हें उठाया गया लेकिन उनकी हृदय गति रुक जाने से वे स्वर्ग सिधार गए। दोपहर एक बजे यहां के शिवगंगा मुक्ति धाम में उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में इलाके के काफी गणमान्य लोगों शामिल हुए।

श्री राधेश्याम गोयल जी (फाइल फोटो)
वहीं शिव मंदिर प्रधान अनिल गोयल के पिता के निधन पर पूर्व मंत्री डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, फि.पु.झिरका, पुनहाना के विधायक मोहम्मद इलियास , जैन कन्या महाविद्यालय के प्रधान राकेश जैन, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, भाजपा के सीएम विंडो एमिनेंट मेम्बर नरदेव आर्य, डॉक्टर यतेंद्र गर्ग (पूर्व मंडल अध्यक्ष फि.पु.झिरका) प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य डा. महेंद्र गर्ग, पूर्व प्रधान अर्जुन देव चावला, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल, कालेज महासचिव गौरव जैन, किराना यूनियन के प्रधान पंकज जैन, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, व्यापार यूनियन के प्रधान मित्रसैन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, यूनियन के प्रधान दिनेश बंसल, पूर्व पार्षद खुर्शीद अहमद, झिरका इंडेन के प्रोपराइटर नरेश खरबंदा, झिरका प्रेस क्लब के सभी सदस्य सहित काफी लोगों ने शोक व्यक्त किया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें