Type Here to Get Search Results !

Ad

Ad

आजादी की लड़ाई के श्रेय को कांग्रेस ने अपने तक सीमित रखा: ओपी धनखड़

क्रांतिकारियों को खोया हुआ सम्मान दे रही भाजपा : ओपी धनखड़।

प्रदेश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती।

नूंह(पुष्पेंद्र शर्मा, डी.सी. नहलिया) भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा आज हम सबको उन शहीदों को याद करने की जरूरत है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन शहीदों को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया। उन्होंने मेवात के शहीदों को याद करते हुए यहां की सरजमीं को नमन किया और इसे बलिदानी बताया।

नूह जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते धनकड

उन्होंने कहा भाजपा उन शहीदों को याद व नमन करने के लिए आजादी का अमृत महोउत्सव पर्व मना रही है, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया था। लेकिन शहीद हमेशा अमर होते हैं। धनखड़ रविवार को नूंह स्थित पटेल वाटिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के रूप में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जा रहे आजादी के महोउत्सव कार्यक्रम को लेकर  ग्राम प्रमुख व वार्ड प्रमुख को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
ओपी धनखड़ जी पुष्प अर्पित करते हुए साथ नरेंद्र पटेल जी जिला अध्यक्ष नूह मेवात हरियाणा।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कांग्रेस को शहीदों का अपमान व भेदभाव करने वाली पार्टी करार दिया। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कांग्रेसी केवल इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से चढ़कर, राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उतरने तक सीमित रहे। उन्होंने कहा कोलकता में नेता जी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखने का काम अटल सरकार ने किया तो पोर्ट बलेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने का काम भी भाजपा सरकार ने किया।
भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ओ पी धनखड़

धनखड़ ने कहा कांग्रेस सरकार ने कभी भी वाइपर टापू का इतिहास में जिक्र नहीं किया। यह वही टापू है जहां पर हमारे देश के क्रांतिकारियों को लाकर फांसी दी जाती थी। इसमें एक चैन गैंग जेल बनाई हुई थी जिसमें सात-सात लोगों को बांधकर रखा जाता था। इसी टापू पर शेरअली अफरीदी को वायसराय द्वारा फांसी दी गई थी। यहीं कई राजाओं को रखा गया था। उन्होंने इसी टापू का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस को यहां राष्ट्रीय स्मारक बनाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे मलेशिया की एक कंपनी को 58 करोड़ में होटल खोलने को दे दिया। लेकिन भाजपा के द्वारा इसका पुरजोर विरोध करने पर इसे रद्द किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नूह जिले के पार्टी कार्यकर्ता

उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि शुरू में अंग्रेज हिंदुस्तानियों को देश की मिट्टी भी नसीब नहीं होने देते थे। वो देश के लिए आवाज उठाने वाले रणबाकुंरों को फांसी लगाकर समुंद्र में फेंक दिया करते थे। जब इसका विरोध हुआ तो अंग्रेजों ने जेल बनाने का फैसला लिया। सेलुलर जेल में कभी सात बैरक हुआ करते थे, लेकिन कांग्रेस ने इनको स्मारक न बनाकर उस पर एक अस्तपाल का निर्माण करा दिया। अटल जी की सरकार ने इसे स्मारक का रुप देने का काम किया तो यहां शहीदों की याद में अमर ज्योति जलाई गई। उन्होंने नेता जी सुभाषचंद बोस के जीवन पर विस्तार से बताया। नेताजी 41 वर्ष की उम्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। लेकिन कुछ कांग्रेसियों को रास नहीं आए, नेताजी ने कांग्रेस छोड़ फोरवर्ड बलाक नाम का संगठन खड़ा कर दिया।
राजकीय विज्ञापन

उन्होंने 30 दिसंबर 1943 को सबसे पहले अंडमान निकोबार में स्वतंत्र भारत का तिरंगा फहराया। लेकिन कांग्रेसियों ने सरकार आने पर उस जगह को भविष्य में झंड़ा फहराने पर बैन कर दिया। भाजपा सरकार आने पर न केवल वहां झंड़ा फहराया गया बल्कि उनकी याद में स्मारक भी बनाया। उन्होंने कहा रोसआइस लैंड का नाम सुभाषचंद्र बोस द्वीप के नाम पर जाना जाएगा। उन्होंने सावरकर, शेरअली अफरीदी सहित कई ऐसे शहीदों को याद कर उनके बारे में बताया जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। धनखड़ ने कहा जब वो प्रदेश के कृषिमंत्री थे तो उन्होंने गांवों के बाहर गौरव पट्ट लगवाए ताकि गुमनामी के अंधेरे में धकेले गए हमारे शहीद व बहादुर लोगों के बारे में आने वाली नस्लों को पता चल सके। भाजपा शहीदों को उनका खोया हुआ सम्मान लौटाने का काम कर रही है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती को सभी प्रत्येक गांव व वार्ड में आजादी के अमृत महोउत्सव पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाएं और आजादी के तराने गाये। इस मौके पर हरियाणा जय हिंद बॉस बोलेगा।

पांच राज्यों में सरकार बनाएंगे :

ओपी धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में सरकार बनाएंगी। पार्टी को वो लोग छोड़कर भाग रहे हैं जिनके निजी स्वार्थ पूरे नहीं हो सके या फिर जिनको पार्टी से टिकट कटने का डर है। भाजपा पंजाब में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा भाजपा ने उन शहीदों का याद किया है, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार अपनी ओछी राजनीति के लिए पीछे धकेल चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दौड़ रहा है। हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासक एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने कहा भाजपा कार्यकाल में मेवात विकास कर रहा है। सभी नहरों व रजवाहों में टेल तक पानी आ रहा है। यहां दर्जनों योजनाओं पर विकास के लिए कार्य चल रहा है। मेवात का विकास भाजपा में ही हो सकता है। जाकिर ने कहा पार्टी ने उन्हें यूपी में अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया है। वहां का मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट दे रहा है और वहां दोबारा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश महामंत्री एंव विधायक मोहनलाल बडौली ने कहा आज प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को ऐसे ही नेतृत्व की जरुरत है। भाजपा ने शहीदों को याद करने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। पुन्हाना से पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, एजाज खान सहित काफी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े तथा उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व अन्य नेताओं की बातों को ध्यान से सुना। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, सुरेंद्र प्रताप देशवाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ओमबीर शर्मा, खुर्शीद राजाका, अलाम उर्फ मुंडल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, युवा नेता एवं फरीदाबाद प्रभारी बीरपाल कालियाका, राजकुमार गर्ग, सुनील जैन, रमेश आर्य प्रजापति, फ़िरोजपुर झिरका मंडल अध्यक्ष ,जसवंत गोयल,जाहिद रहना, शिवकुमार उर्फ बंटी, रहीश तैयब, दलबीर, योगेश तंवर, संजय गर्ग, श्रीपाल शर्मा, रमेश मानूवास, अंजूबाला, यूनुस पाडला, युवा जिलाध्यक्ष पंडित केशव, संजय मनोचा, ज्ञानचंद आर्य,मोनू आर्य, हितेश हरियाणा, सुभाष,गौरव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व सभी मोर्चों के अध्यक्ष  व पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता वर्चुअल  माध्यम से जुड़े हुए थे। 

प्राइवेट विज्ञापन

हमारे यूटूब चैंनल  को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब व लाइक ओर व्हाट्सएप, फेसबुक,इंस्टाग्राम, व अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर जरूर करे। ओर अपने विचार व्यक्त कर। अगर आपके पास कोई खबर है तो हम से संपर्क करें। मोबाईल नंबर / whatapps 📞+91-9813527685 (डी सी नहलिया) फ़िरोजपुर झिरका नूह हरियाणा, ईमेल आईडी:-✍️📧 dcnaheliya@gmail.com नोट:- हमारे यहाँ पर सभी प्रकार के विज्ञापन स्वीकार किये जाते है !

रिपोर्टिंग  पुष्पेंद्र शर्मा , डी.सी. नहलिया नूह मेवात हरियाणा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner