Type Here to Get Search Results !

पार्टी वो लोग छोड़ रहे हैं जिनके निजी स्वार्थ नहीं हुए पूरे !

 उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में बनाएंगे सरकार : मूलचंद शर्मा

- पिछली सरकारों में भुलाए गए शहीदों को भारतीय जनता पार्टी ने किया याद 

- वो लोग छोड़ रहे हैं पार्टी जिनके निजी स्वार्थ नहीं हुए पूरे
- प्रदेश के परिवहन बेड़े में 31 मार्च तक शामिल की जाएंगी 809 बसें
- जिला नूंह के लिए चलाई जाएंगी लगभग 40 बसें जिनमें कुछ  वोल्वो बसें भी शामिल होंगी
नूंह( पुष्पेंद्र शर्मा, डी.सी.नहलिया) : प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में सरकार बनाएगी। पार्टी को वो लोग छोड़कर भाग रहे हैं जिनके निजी स्वार्थ पूरे नहीं हो सके या फिर जिनको पार्टी से टिकट कटने का डर है। भाजपा पंजाब में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2022 तक हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में 809 नई बसों को शामिल किया जाएगा । जिनमें से नूंह जिला के लिए  लगभग 40 बसें चलाई जाएंगी इन बसों में कुछ वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी । मूलचंद शर्मा रविवार को नूंह स्थित पटेल वाटिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के रूप में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जा रहे आजादी के महोउत्सव कार्यक्रम को लेकर  ग्राम प्रमुख व वार्ड प्रमुखों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते मूलचंद शर्मा

उन्होंने कहा भाजपा ने उन शहीदों का याद किया है। जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार अपनी ओछी राजनीति के लिए पीछे धकेल चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दौड़ रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा मेवात की परिवहन व्यवस्था को और ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा । यहां न केवल वोल्वो बस देखने के लिए मिलेंगी, बल्कि लोग इसमें में सवारी भी करेंगे। इसके अलावा यह करोड़ों रुपए की लागत से बस अड्डे को बेहतर बनाया जा रहा है। यहां परिवहन से संबंधित जो भी दिक्कतें होंगी उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। सरकार की कोशिश है सबका साथ सबका विकास किया जाए। इसी के तहत प्रदेश के हर कोने में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विकास को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। इसके अलावा मेवात के नेता भी समय-समय पर यहां की समस्याओं से प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्रियों को अवगत कराते रहते हैं। सरकार का मेवात विकास पर पूरा ध्यान है। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए 5 राज्यों में सरकार बनने की बात का दोहराव किया । उन्होंने कहा कांग्रेस राज में क्रांतिकारी शहीदों के सम्मान को खो दिया गया था, लेकिन भाजपा उसको वापस लोटाने का काम कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। हर गांव वार्ड में जयंती का उत्साह व कार्यक्रम देखने को मिलेगा इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर शहीदों की अनदेखी करने सहित कई आरोप लगाए।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा आज हम सबको उन शहीदों को याद करने की जरूरत है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन शहीदों को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया। उन्होंने मेवात के शहीदों को याद करते हुए यहां की सरजमीं को नमन किया और इसे बलिदानी बताया। उन्होंने कहा भाजपा उन शहीदों को याद व नमन करने के लिए आजादी का अमृत महोउत्सव पर्व मना रही है, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया था। लेकिन शहीद हमेशा अमर होते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें यूट्यूब लिंक पर सब्सक्राइब  लाइक करे ! 

                        लिंक क्लिक करे https://youtube.com/channel/UCbGfPhWH9Ssy_eaOBJDYlLA
हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासक एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने कहा भाजपा कार्यकाल में मेवात विकास कर रहा है। सभी नहरों व रजवाहों में टेल तक पानी आ रहा है। यहां दर्जनों योजनाओं पर विकास के लिए कार्य चल रहा है। मेवात का विकास भाजपा में ही हो सकता है। जाकिर ने कहा पार्टी ने उन्हें यूपी में अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया है। वहां का मुस्लिम मतदाता भाजपा को वोट दे रहा है और वहां दोबारा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश महामंत्री एंव विधायक मोहनलाल बडौली ने कहा आज प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को ऐसे ही नेतृत्व की जरुरत है। भाजपा ने शहीदों को याद करने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है।

इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, गौ आयोग हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष मंगला , सुरेंद्र प्रताप देशवाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ओमबीर शर्मा, खुर्शीद राजाका, अलाम उर्फ मुंडल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, युवा नेता एवं फरीदाबाद प्रभारी बीरपाल कालियाका, राजकुमार गर्ग, सुनील जैन, जसवंत गोयल, शिवकुमार उर्फ बंटी, रहीश तैयब, दलबीर, योगेश तंवर, संजय गर्ग, श्रीपाल शर्मा, रमेश मानूवास, अंजूबाला, यूनुस पाडला, युवा जिलाध्यक्ष पंडित केशव, संजय मनोचा, ज्ञानचंद आर्य, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व सभी मोर्चों के अध्यक्ष  व पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.