Type Here to Get Search Results !

Ad

Ad

चार राज्यों में जीत दर्ज करके भाजपा हुई और अधिक मजबूतः मनजीत दहिया !

-तमाम दुष्प्रचार के बीच जनता ने भाजपा को ही दिया पूर्ण बहुमत: मनोहर साकला भाट!
रोहतक(मोहनलाल) 11 मार्च: भाजपा मजदूर मोर्चा हरियाणा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने कहा की 4 राज्यों में भाजपा जीत दर्ज करने के साथ ही और अधिक मजबूत हो गई है।
मनजीत सिंह दहिया
वे आज स्थानीय कृष्णा काॅलोनी में मनोहर लाल सांकला भाट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा की जनता ने दिल खोलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहे टिकी थी,  उत्तर प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को चुनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास जताया है। उन्होंने 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा की प्रधान मंत्री की नीतियों का ही परिणाम है की आज भाजपा को यू.पी. व अन्य राज्यों में जीत मिली है।
भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट ने कहा की 4 राज्यों में भाजपा की जीत वहां की जनता द्वारा डबल इंजन की सरकार पर किये गये विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा की यह जीत देशभर में किये गये विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किये जाने की जीत है। समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेविका कौशल्या देवी ने कहा की उत्तर प्रदेश एक ऐसा बड़ा राज्य है जोकि पूरे देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करता है
उन्होंने कहा की  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विश्व में भाजपा की साख बढ़ी है। इस अवसर पर रामकरण जागा भाट, राहुल कोषाध्यक्ष, हरफूल चैहान, सोपाल जोड़, ज्ञानी चैहान, मंजीत भाट, प्रेम साकला भाट, छोटू नाथ, मदन जोहड़ झज्जर, राजेश कश्यप टिटोली, सूरजमुखी खारिया, कांता देवी, राजबाला, मनोहर लाल चांदीवाल, जोगिन्द्र सिंह, देवा सिंह जांगड़ा, रोहताश अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नम्बरदार राजसिंह सहित अनेक समिति पदाधिकारी भी मौजूद रहे और 4 राज्यों में जीत दर्ज करने पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner