Type Here to Get Search Results !

कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत एवं राष्ट्र प्रेम के सिद्धांत के कारण ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी:-डा0 महेंद्र गर्ग।

बूथ .177 पर धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थपना दिवस।

फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया,पुष्पेंद्र शर्मा):-मेवात विकास बोडऱ् के सदस्य एवं भाजपा नेता डा0 महेंद्र गर्ग ने कहा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर त्याग, लगन एवं निस्वार्थ भाव से की गई जी तोड़ मेहनत एवं राष्ट्र प्रेम के सिद्वांत के चलते ही भारतीय जनता पार्टी  आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित होने के साथ-साथ देश सेवा के लिए हर समय समर्पित रहता है।

भाजपा नेता डामहेंद्र गर्ग के कार्यालय एवं बूथ न0 177 पर स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 

आर्य समाज रोड पर स्थित डा0 महेंद्र गर्ग के कार्यालय एवं बूथ न0 177 पर भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। डा0 महेंद्र गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी। इससे पूर्व यह भारतीय जनसंघ के रूप में जानी जाती थी।  1977 में यह जनता पार्टी के एक घटक दल के रूप में थी। उन्होंने कहा 1984 में हुए लोकसभा चुनावोंं में मात्र दो सीट प्राप्त करने वाली भाजपा आज सत्ता के उच्चतम शिखर पर है। उन्होंने कहा इस मंजिल तक पहुंचने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी कुर्बानियां दी हैं।
भाजपा ने जो सत्ता प्राप्त की है वह भोग के लिए नहीं
, अपितु राष्ट्र सेवा के लिए,जन सेवा के लिए है। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। बल्कि एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत के साथ भाजपा पूरे समपर्ण के साथ राष्ट्र सेवा कर रही है। 
इस अवसर पर भाजपा मंड़लाध्यक्ष रमेश आर्य, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक पंकज महेश्वरी, वेदराम सैनी,रामस्वरूप सैनी, रमेश सैनी,रतीराम साहू ,मनोहर सैनी,दीनदयाल सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें यूट्यूब लिंक पर सब्सक्राइब  लाइक करें या ट्विटर  पर फॉलो करें. ओर सभी न्यूज विस्तार से पढ़ने के लिये 🌎 www.dcnfpj.blogspot.com क्लिक करे।  हरियाणा व देश के अन्य राज्यो की अन्य ताजा-तरीन खबरें पाने के लिए हम से जुड़े रहे। हमारे यूटूब चैंनल  को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब व लाइक ओर व्हाट्सएपफेसबुक,इंस्टाग्रामव अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर जरूर करे। ओर अपने विचार व्यक्त करें! अगर आपके पास कोई खबर है तो हम से संपर्क करें। मोबाईल नंबर / whatapps 📞+91-9813527685 (डी सी नहलिया) फ़िरोजपुर झिरका नूह हरियाणाईमेल आईडी:-️📧 dcnaheliya@gmail.com 

नोट:-हमारे यहाँ पर सभी प्रकार के विज्ञापन स्वीकार किये जाते है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.