फिरोजपुर झिरका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे आप सांसद डा. सुशील गुप्ता, और मेवात प्रभारी विधायक राजेश गुप्ता।
2 दर्जन से अधिक सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं ने शराफत हुसैन की अगुवाई में थामा आप का दामन।
फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया) पंजाब में प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान शनिवार को फिरोजपुर झिरका में आप द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर आप के मेवात प्रभारी तथा आप के विधायक राजेश गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप विधायक ने कहा यदि हरियाणा की जनता ने आप को मौका दिया तो प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर सुविधा प्रदान करेंगे। मोहल्ला क्लीनिक, मोहल्ला पाठशाला के अलावा बिजली- पानी इत्यादि सभी मूलभूत सुविधाओं में आम आदमी को पूरा फायदा आप की सरकार में दिया जाएगा।
उन्होंने कहा पंजाब की जनता ने जिस तरह से आप पार्टी पर भरोसा किया है उस भरोसे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उतरना शुरू कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सीट पर बैठते ही प्रदेश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। दो दर्जन से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन: पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा में भी अपना आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है । लगभग 2 दर्जन से अधिक युवा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने शराफत हुसैन की अगुवाई में शनिवार को अन्य दलों को छोडक़र आप का दामन थामा। P18NEWS चेंनेल को सब्सक्राइब, शेयर, लाइक, जरुर करे !इस मौके पर विधायक राजेश गुप्ता तथा आप के जिलाध्यक्ष जफरुदीन गूमल व साउथ जोन के प्रवक्ता शराफत हुसैन ने आप में शामिल हुए लोगों का टोपी पहनाकर स्वागत किया। शराफत हुसैन ने कहा जिले में आप का कुनबा बढ़ता जा रहा है। बड़े पर जिले के लोग आप की नीतियों से खुश होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी का समय आने पर ऐसे कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। युवाओं को रोजगार देना ही पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर शिखा गर्ग, जिलाध्यक्ष जफ रुदीन गूमल व साउथ जोन के प्रवक्ता शराफ त हुसैन, जिला संगठन मंत्री समय सिंह देशवाल, रिटायर्ड एसपी इसाक खान, इम्तियाज खान, अरशद माहोली, आरिफ ठेकेदार, इकबाल बेसर, नियामत हुसैन, इसमाईल खान, फारुक घाटा, रिसाल पहलवान सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित आप के वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता व अन्य। |




Thanks comments
you will be answered soon