Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

फिरोजपुर झिरका में चैन झपट मारो का आतंक, महिला के गले से चैन को ले उड़े दो बाइक सवार।

 शहर में लगभग छठी  चेन स्नेचिंग की सामने आई है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।

फिरोजपुर झिरका(पुष्पेंद्र शर्मा) जिला पुलिस कप्तान द्वारा लगातार अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन फिरोजपुर झिरका में जिला पुलिस कप्तान केलाश प्रयासों के बावजूद भी चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है । जिससे शहर की महिलाओं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी उक्त चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। 
फोटो:फिरोजपुर झिरका पीड़ित लक्ष्मी

शहर के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले राकेश खंडेलवाल ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी अपनी एक पड़ोसी महिला के साथ बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रही थी कि बाइक पर सवार दो युवकों ने गले से चेन को झपट लिया और डेढ़ तोले की चेन को लेकर फरार हो गए। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती चोर महिला के गले की सोने की चैन को तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए। महिला ने युवक के पीछे भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह पकड़कर बाहर जा चुके थे। राकेश खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने इस बाबत अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दे दी है लेकिन पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।
पुलिस द्वारा लगातार गश्त नहीं होने के चलते हो रही हैं चेन स्नेचिंग की घटनाएं: शहर के लोगों ने मौके पर रोहित जैन, त्रिलोक शर्मा, अजीत कालडा, डॉ वेद प्रकाश महेश्वरी, सुरेंद्र कौशिक, मास्टर अमरनाथ गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार गश्त नहीं की जा रही है। जिससे चेन स्नेचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है । लोगों द्वारा बार-बार पुलिस को अपराधियों की सूचना दी जाती है लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। शहर के मौजूद लोगों का कहना है कि जल्द ही फिरोजपुर झिरका के एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवाज उठाएगा।
                        अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल देखे P18news पर  !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें