Type Here to Get Search Results !

भाजपा पार्टी जनता दरबार के नाम पर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह:जफरुदीन गुमल।

नूहं(ब्योरो रिपोर्ट ) :आम आदमी पार्टी मेवात के जिलाध्यक्ष जफरुदीन गुमल ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा शनिवार को प्रदेश के लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु लगाये जा रहे जनता दरबार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने अपने बूथ स्तर के कार्यकता को न्याय नही दे सकती वो आम जनता को क्या न्याय देगी। शनिवार सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के नाम पर भाजपा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है।
जफरूदीन गुमल जिलाध्यक्ष नूहं आम आदमी पार्टी।
भाजपा सरकार के राज में मुख्यमंत्री जनशिकायत प्रणाली होते हुए भी प्रदेश की जनता को दरबारो में जाना पड़ रहा है स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में हजारों की संख्या में प्रदेश की जनता की शिकायतों का आना इस बात को शिद्ध करता है कि मुख्यमंत्री जनशिकायत प्रणाली व ग्रीवेंस शिकायत प्रणाली से प्रदेश की जनता को न्याय नही मिल रहा है। जब भाजपा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा भाजपा पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता जिसने हरियाणा प्रदेश व मेवात जिले में नया इतिहास रचा जो प्रतिदिन प्रदेश ही नही अन्य राज्यों के समाचार पत्रों व डिजिटल मिडिया की शुर्खियो में रहते हुए  मेवात जिले से अपनी शिकायत को अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री जब से बने है तब से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेवात जिले की जनता को अनदेखा किया गया है । वही मेवात जिले के राजकीय शहीद हसन खान मेवाती चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड नूहं में चिकित्सा सुविधाएं जनता को नाम मात्र उपलब्ध कराई जा रही है । व इस चिकित्सा महाविद्यालय का मान्य मंत्री अनिल विज एक भी का दौरा न होने के कारण यहां पर भृष्टाचार चर्म सीमा पर है। मेवात मेडिकल कॉलेज के भृष्टाचार व यहाँ कार्यरत अधिकारियों के तानाशाही रवैये से परेशान होकर मेवात से पैदल यात्रा करते हुए जो कि भाजपा पार्टी का एक कर्मठ कार्यकर्ता था अक्टूबर 2021 में 400 किलोमीटर दूर छह दिनों तक लगातार पैदल यात्रा करते हुए स्वास्थ मंत्री को लिखित रूप से उनके निवास स्थान शास्त्री नगर अंबाला केंट में अपनी शिकायत से अवगत कराया था शिकायत को दिए हुए सात महीने बीत चुके है पर अभी तक शिकायतकर्ता को अभी तक उचित न्याय नही मिला है। जब भाजपा पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता को न्याय नही मिला तो भाजपा सरकार व मान्य स्वास्थ मंत्री अनिल विज का इस तरह जानता दरबार लगाना उचित नही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.