Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लोगों को पिलाया मीठा सीतल जल।

फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया)शहर के भाजपा कार्यालय लाल कुआ चौक पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मानुवास  के नेतृत्व में किसान मोर्चा फिरोजपुर झिरका के द्वारा  मीठा जल वितरण किया गया भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखङ द्वारा गठित टीम मे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त सुखविंदर श्योराण का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  भाजपा किसान मोर्चा ने आज अपने प्रथम वर्ष के कार्यकाल मे कोविड व किसान आंदोलन के बावजूद धरातल पर किसानों से संवाद रखकर व समय समय पर सीएम मनोहर लाल व उनके मंत्रीमंडल से बिजली पानी खाद बीज, प्राकृतिक आपदा के बाद मुआवजे के रूप में नुकसान की भरपाई करवा कर एक अनुभवी माहौल तैयार किया है। आज किसान मोर्चा के एक साल पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर एक साल में उनके साथ बिताए समय को याद कर और मजबूती से संगठन व किसानों की जायज आवाज को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय के समक्ष लोगो को सीतल जल वितरण करते रमेश मानुवास, डॉ. महेंद्र गर्ग, राजकुमार गर्ग।
भाजपा किसान मोर्चा का संगठन के लिए सबसे मजबूत अंग इसीलिए माना जाता है कि किसान बाहुल्य होने के कारण हर पार्टी किसान से  अपनापन का दिखावा तो करती है लेकिन समय आने पर इसी अन्नदाता को पूरी तरह भुला दिया जाता है परंतु भाजपा संगठन ने किसान आंदोलन हो या कोविड का भयावह दौर रहा हो  किसान के साथ उसकी डगर डगर नापने का काम किया है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान मोर्चा की कमान पिछले वर्ष 4 मई को जब पूर्व विधायक व कृषि क्षेत्र से जुड़ाव रखने वाले सुखविंद्र श्योराण को सौंपी तो उस समय प्रदेश भर में कोविड की महामारी व किसान आंदोलन एक विकराल रूप धारण कर चुका था लेकिन भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने पहले मंडी दर मंडी पहुंच कर भोले भाले किसानों को मास्क, सेनेटाइजर वितरण किया वहीं पिछले जुन जुलाई माह में पौधरोपण व रक्त दान अभियान चलाकर अपने संगठन के पदाधिकारियों को ग्रामीण किसान से जुड़ाव कायम रखा। कई बार ग्रामीण दौरों मे पदाधिकारियों को विपक्ष ही नहीं अपितु अपने लोग भी नाराजगी जाहिर करते लेकिन पदाधिकारियों ने उनको केंद्र की अब तक की सबसे मजबूत नरेन्द्र मोदी सरकार की किसान व कृषि क्षेत्र में लागू समृद्धशाली नीतियों से अवगत करवाया तो वह भी साथ खड़े नजर आए वहीं किसान मोर्चा की पूरी टीम ने एक परिवार की भांति सभी आम साधारण हो संगठन पदाधिकारी पूरी मेहनत से जुटे रहे तथा कपास मे सफेद मक्खी, उखेला, हो सरसों का पौधे का गलन रोग होने से हुए नुकसान की स्थिति मे संगठन के साथ-साथ आमजन की आवाज बनकर सरकार के सामने पूरी बात उठाकर उनका समाधान करवाकर  इतिहास बनाने का काम किया। प्रदेश में पहली बार भाजपा किसान मोर्चा ने चाहे बिजली या खाद बीज संकट हो या खराब फसलों का मुआवजा रिपोर्ट में मनमर्जी बरती गई तो किसान मोर्चा ने बार बार सीएम मनोहर लाल को धरातलीय हालत से वाकिफ करवा कर सरकार की आंख नाक कान बनकर छतीस बिरादरी के कल्याण करने का काम किया है जो विपक्षी राजनैतिक दलों के लिए एक तरह से आईना दिखाने का काम किया है। इसी के साथ साथ प्रत्येक जिले मे प्रगतिशील किसानो के साथ साथ सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवान को भी सम्मान देने का काम किया है ।अमृत महोत्सव मे 27 फरवरी को प्रत्येक विधान सभा मे चंद्र शेखर आज़ाद का बलिदान दिवस मनाने का काम किया। साल भार के कार्यकाल मे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने मेहनत करके हुए ग्राम स्तर तक संगठन को खड़ा करने का काम किया ।  एक साल पूर्ण होने पर जिले के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे संपर्क अभियान चलाया व कई सामाजिक कार्यक्रमों मे भागीदारी करके सुखविंदर श्योराण को बढ़ाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग,डॉक्टर महेंद्र गर्ग सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति नूहं, मनीष जैन नपा चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार,रमेश आर्य प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजय बत्रा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंगला, मंडल महामंत्री इंदर बडगूजर ,हितेश हरियाणा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष,एडवोकेट अनमोल गुप्ता , इलाई मंजूर किसान मोर्चा जिला महामंत्री, इशु राज,सोनू खनगवाल, मनोज कुमार , पवन सैनी, गोल्डी शर्मा जिला महामंत्री महिला मोर्चा,ममता सैनी, नीरज , तिलक सोनी ,गौरव कुमार , पंकज बागोरिया कुलदीप जाटव,सुभाष गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.