Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

ईद व परशुराम जयंती के पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान!

चिराग गोयल,फिरोजपुर झिरका।:आज शहर में ईद व परशुराम जयंती के पर्व को देखते हुए जिला नूँँह प्रशासन नागरिको की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए  अलर्ट नजर आया इस संदर्भ में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए। शहर फिरोजपुर झिरका में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के  क्रम में फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक अरविंद कुमार की अगुवाई में रेवाड़ी शहर से आई बम निरोधक दस्ते की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
शहर में भीड़ वाले क्षेत्र की चेकिंग करते बम निरोधक दस्ता
जिससे आने वाले त्यौहार  ईद व परशुराम जयंती त्योहारों पर लोग ठीक-ठंग से मना सकें और शहर फिरोजपुर झिरका में सुरक्षा व्यवस्था व चाक-चौबंद बनी रहे। जिससे आपस में दोनों समुदायों में भाईचारा कायम रहे। फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक अरविंद कुमार का पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की दोनों समुदाय आपस में मिलजुल कर प्यार प्रेम से भाईचारा कायम रखते हुए अपने त्योहारों को मनाए और किसी असामाजिक तत्व को देखते हुए पुलिस टीम को तत्काल सूचित करें ताकि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें