Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

आगामी चुनावों के लिए टूटा भाजपा-जजपा गठबंधन, बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान।

चंडीगढ़: नगर निकाय चुनाव को हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद सभी पार्टियां चुनावों को लेकर तैयारी तेज कर चुकी हैं। इस बीच बीजेपी ने निकाय चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।


हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने बताया कि बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव नहीं लडने का फैसला लिया है। गठबंधन के चुनाव अकेले लडने के साथ ही भाजपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर भी अहम फैसला लिया है।

धनखड ने बताया कि नगर परिषद का चुनाव बीजेपी सिंबल पर लड़ेगी।  जबकि पालिका के चुनाव को लेकर बीजेपी की जिला ईकाई द्वारा फैसला किया जाएगा। पालिका में जो उम्मीदवार सिंबल पर लड़ेगा उसका फैसला बीजेपी जिला इकाई करेगी। इसी के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावों को लेकर 1 जून को पंचकूला में बैठक होगी।
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें