Type Here to Get Search Results !

निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए मतदाता चेतना अभियान चला रही है समिति।

व्योरौ(रोहतक) संघर्ष समिति पंजीकृत की राज्य कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कृष्णा कॉलोनी में समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें विशेष रूप से भाट समाज सेवा समिति पंजीकृत हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट मौजूद रहे। समिति की बैठक में हरियाणा में हो रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तथा आदमपुर विधानसभा उप चुनाव 2022 में शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने तथा हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा सरकार को सहयोग करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

समिति सदस्यों के साथ मंजीत सिंह दाहिया व अन्य सदस्यगण।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने बताया कि अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा प्रदेश भर में मतदाता चेतना अभियान निस्वार्थ भाव से चला रही है वहीं आदमपुर विधानसभा उपचुनाव तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। मनजीत दहिया ने बताया कि अम्बेडकर संघर्ष समिति ने हरियाणा राजय निर्वाचन आयुक्त धनपति सिंह को पत्र लिखकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों तथा आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने में अमूल्य सहयोग देने का आश्वासन पत्र भी दिया था। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने बताया कि समिति ने हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में समिति के पदाद्यिकारी व कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के सभी पदाद्यिकारी व कार्यकर्तागण निस्वार्थ भावना से हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग को पूरा-पूरा सहयोग दे रहे और स्थानीय अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर मतदाता चेतना अभियान को सफल बना रहे है।भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया स्वयं भी विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पूरा-पूरा पालन करवाने के लिए पिछले 8 दिनों से ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे है।

उन्होंने बताया कि समिति पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया के नेतृत्व में आपसी भाई-चारे, एकता और प्रगतिशील समाज की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे है। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, समिति प्रदेश उपाध्यक्ष रोहतास सिंह अहलावत, समिति प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, प्रदेश महासचिव कृष्ण परमार, समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, संत भारतीदास कटवाड़ा, संत बलबीर दास कलानौर, कांता देवी, विष्णुराम बिडलान, कर्मबीर प्रजापत, राजेश सैनी, अजीत भालीआनन्दपुर, जसवंत पांचाल, पी.एस मोर, प्रवीण सैनी, प्रीतम शर्मा, वकील चन्द वर्मा, रामस्वरूप प्रजापत, राजकुमार खनगवाल, रामकिशन बामनिया, राजबाला आदि भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.