Type Here to Get Search Results !

नवनिर्मित ब्राह्मण चौपाल का बीडीपीओ अर्जुन सिंह किया उद्घाटन!

 नवनिर्मित ब्राह्मण चौपाल का बीडीपीओ अर्जुन सिंह किया उद्घाटन!

डी.सी.नहलिया:  नगीना करहेड़ी मार्ग पर नवनिर्मित ब्राह्मण चौपाल का उद्घाटन खंड नगीना के बीडीपीओ अर्जुन सिंह के द्वारा किया गया। अर्जुन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये चौपाल ब्राह्मण समाज के लिए ही नहीं अपितु सर्व समाज के कार्य के लिए भी काम आएगी । उन्होंने बताया की ब्राह्मण चौपाल का कार्य लगभग 06 वर्षों तक अटका रहा और मेरे आने के बाद समाज के लोगों ने मुझे इसके बारे में बताया तो मैंने चौपाल के कार्य  ना होने के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पाया की कार्य का सब कुछ धन राशि वगैरा मंजूर है । इस कार्य को प्राथमिकता से ध्यान देते हुए कार्य को शुरू कराया और  लगभग 10 माह में ये कार्य लगभग पूरा हो गया।ये चौपाल समाज हित के कार्यों में कामआएगी ।जिसमें युवा पीढ़ी व बुजुर्ग साथ मिलकर अपने विचारों को सांझा कर देश के विकास व उत्थान में अपना पूर्ण योगदान दे सकगे।

बीडीपीओ अर्जुन सिंह का तिलक करते हुए पंडित नंदकिशोर शर्मा

पारंपरिक तरीके से हुआ उद्घाटन:- पंडित नंदकिशोर शर्मा जी के पावन सानिध्य में भारतीय संस्कृति व सभ्यता के पारंपरिक तरीके से ब्राह्मण चौपाल का उद्घाटन किया गया। जिसमें विधि विधान के साथ में मंत्रोच्चारणो के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सभी के मंगल के लिए भगवान परशुराम से कामना की गई।

बीडीपीओ का किया पारंपरिक तरीके से स्वागत:- बीड़ीपीयो अर्जुन सिंह का पारंपरिक तरीके से समाज ने पगड़ी पहनाकर हाथ में कलावा डोरा तथा रोली और चावल के टीका कर उनका भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया।  भगवान भोलेनाथ का चित्र अर्जुन सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया । स्वागत को देखकर अर्जुन सिंह काफी गदगद नजर आए। समाजसेवी रजत जैन ने बहुत ही सरल ,सुन्दर,और अच्छे तरीके से मंच का संचालन कर सबका मन मोह लिया। रजत जैन  ने भगवान सूर्य नारायण ,भगवान श्री रामचंद्र जीभगवान श्री परशुराम जीव भगवान श्री कृष्ण जी आदि की परिक्रमा लगाने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित बाबूराम शर्मापंडित मूलचंद शर्मा ,कस्बा के पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र गुप्ता ,रजत जैन में भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर पंडित चक्रदत्त शर्मा ,पंडित कमल शर्मा ,पंडित नवीन शर्मा ,नितिन दुबेपंडित हरीश शर्मा पंडित शुभम शर्मा,  दिनेश शर्मा ,शिवकुमार आर्यप्रभु दयाल गंभीरसतपाल सैनी ,नंदराम प्रजापतमनोहर लालपूर्व पंच प्यारेलालयादराम सैनी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.