Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह लगाएंगे जीत का छक्का: रमेश आर्य

लगातार तीसरी बार लगाएगी जीत की हैट्रिक 

 डी.सी.नहलिया,

फिरोजपुर झिरका: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कमर कस है और भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल द्वारा जारी की गई मतदाता सूची पर कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बूथ अध्यक्षबीएलओ टू

बूथ पालक नियुक्त कर दिए गए हैं। ये सभी टीम मिलकर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर रहे हैं।
पन्ना प्रमुखों अपने पन्ने की वोटों का ध्यान रखते हुए बूथ स्तर तक वोटों को ले जाएंगे और भाजपा को वोट दिलाएंगे। जो लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को मेवात क्षेत्र से वोट दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता गांव - गांव जाकर लोगों से संपर्क अभियान चल रहा है। उक्त सभी जानकारी भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश आर्य ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दस सालों में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह छठी बार जीत का छक्का लगाने जा रहें है और मोदी सरकार लगातार तीसरी बार लगाएगी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें