Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

मेवात से लाखों से ज्यादा वोटों से राव साहब को जिताकर भेजें: राजकुमार चुटानी

 

फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया) फिरोजपुर झिरका में विजय संकल्प रैली के बाद राव इन्द्रजीत सिंह ने लघु सचिवालय के सामने द चुटानी होटल के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और जल पान ग्रहण किया उद्घाटन के दौरान राव इंदरजीत सिंह ने ये कार्यालय आम जनता के लिया समर्पित कर दिया इस अवसर पर पूर्व पार्षद रहे राजकुमार चुटानी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट के लिए आप लोगों का प्रयोग करती है और वोट लेने के बाद भूल जाती है। प्रधानमंत्री मोदी एवं राव इन्द्रजीत सिंह बिना भेदभाव के विकास कराने में विश्वास रखते है।


राजकुमार चुटानी ने कहा कि इस बार मेवात जिले से राव इन्द्रजीत सिंह जी को सबसे ज्यादा मतदान किया जायेगा! उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी भावना को बदलो और इस बार राव साहब व भाजपा पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करे! भाजपा पार्टी काम विकाश करने कराने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद चुनाव में पहली बार मेवात में भाजपा का चेयरमैन बना है, जिसकी हमें बड़ी खुशी है। नगरपरिषद चुनावों में भाजपा को दो लाख वोट मिले।


उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में दो लाख से भी ज्यादा वोट भाजपा प्रत्याशी राव इन्द्रजीत जीत सिंह को देकर तीनों विधानसभाओं में राव साहब का परचम व कमल खिलाएं। इस मोके पर नगर पालिका अटेली मंडी के पूर्व चेयरमैन विकाश यादव,एडवोकेट मंदीप सिंह,जग मोहन, पूर्व चेयरमैन अर्जुन देव चावला, पूर्व चेयरमैन अशोक गुजर, पूर्व सरपंच फजरुदीन बेशर, सलीम अल्वी,पूर्व भाजपा प्रत्याशी आलम उर्फ़ मुंडल, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद,अब्दुल रहमान, ओम प्रकाश भटेजा, ओम प्रकाश खरबंदा, इल्याश प्रधान, संजय बत्रा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश हरियाणा, भाजपा विस्तारक जितेन्द्र सैनी,विजेंदर कुमार,पुर सरपंच अन्जुबाला, रचना शर्मा, अरशद खान, आदि गणमान्य लौग मोजूद रहे!








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें