Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में करवाया जा रहा शिकातयों का निवारण : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

 प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में करवाया जा रहा शिकातयों का निवारण :  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

सामधान शिविर में उपायुक्त ने सुनी लागों की समस्याएं समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश 

डी.सी.नहलिया / नूंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 इन शिविरों मेंं सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं, इसलिए आमजन को अपनी समस्या का जल्द समाधान करवाने के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठाना चाहिए।
समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनते हुए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा।

  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित काफ्रैंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जो मौके पर उनके विभाग से संबंधित शिकायत का निवारण करवाते हैं।
 इसके अलावा जो शिकायतें लंबित रह जाती हैं, उनका समय निर्धारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निवारण करवाया जाता है। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में फैमिली आईडी, रास्ते निर्माण, बुढ़पा पेंशन, अवैध कब्जे व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित 15 शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर नगराधीश अशीष कुमार, उप-जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें