Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

पुलिस थाने में सुनी नहीं गई बात, उग्र हुआ जनसमुदाय – एसएचओ को हटाया गया

पुन्हाना में SHO पर फूटा आक्रोश: हिंदू संगठनों ने जताई नाराज़गी, कांवड़ियों के अपमान पर थाना प्रभारी को हटाया गया

कांवड़ियों के अपमान पर गरजे हिंदू संगठन, SHO का पुतला फूंका, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ की कीमत चुकानी पड़ी थाना प्रभारी को, पुन्हाना में SHO पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर अजय कुमार की हुई नियुक्ति

 (P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

पुन्हाना (P18News/डीसी नहलिया) हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक द्वारा कांवड़ियों की वीडियो बनाकर अभद्र भाषा के प्रयोग से उत्पन्न विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। 23 जुलाई को हुई इस घटना ने हिंदू संगठनों और स्थानीय समाज में गहरी नाराजगी पैदा की।

 यह भी पढे:- HSSC CET 2025: हरियाणा ग्रुप C की उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियों के लिए 1 अगस्त तक का समय

जब पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 27 जुलाई को हिन्दू संगठनों ने पुन्हाना थाने के बाहर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी संजीव कुमार का पुतला फूंका।

यह भी पढे:- हरियाणा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कम्पार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2025 का परिणाम किया जारी, 71.90% छात्र हुए उत्तीर्ण

धार्मिक भावनाओं के अपमान और पुलिस की लापरवाही पर उभरे जनाक्रोश के बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और SHO संजीव कुमार को हटाकर उनकी जगह इंस्पेक्टर अजय कुमार को नियुक्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद और सैनी समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि SHO ने शिकायतकर्ताओं की बात को नज़रअंदाज़ किया और मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढे:-  HTET परीक्षा केंद्रों में बदलाव: अभ्यर्थी दोबारा डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

सैनी समाजसेवी धर्मवीर सैनी ने बताया कि वह स्वयं थाने में शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन SHO ने बात तक नहीं सुनी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री खिलोनी राम शर्मा ने बताया कि SHO ने 14 दिन में जांच का आश्वासन देकर मामले को टालने का प्रयास किया, जिससे लोगों में और अधिक गुस्सा भड़क उठा।

यह भी पढे:- नूंह में पिकअप का कहर: ITI छात्र की मौतबहन ने कूदकर बचाई जानघर पर इंतजार करते रहे रिश्तेदार

स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समुदायों के बीच तनाव न फैले। पुन्हाना क्षेत्र, जहां सदियों से सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा है, वहां इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं।

यह भी पढे:- नूंह का आरोपी इमरान उर्फ 'अन्ना' रेवाड़ी में दबोचा: 5 साल बाद गो-तस्कर गिरफ्तार।

प्रदर्शन के बाद युवक द्वारा कांवड़ियों से माफ़ी मांगने का वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसकी मां भी शामिल थीं। इससे साफ है कि मामला गंभीर था और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता थी। प्रशासन की ओर से SHO का तबादला एक स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक मामलों में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढे:- नूंह में बूचड़खानों को लेकर महापंचायत का ऐलानजनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Keywords / Hashtags:

\#हरियाणा\_समाचार #DCNaheliyaJournalist #FirozpurJhirkaSamachar #P18News #NaheliyaJournalist #पत्रकारडीसीनहलिया #P18NewsUpdate #MewatNews #KanwarYatraControversy #NuhNews #HaryanaNews #TodayNuhNews

विज्ञापन:-

आवश्यक सूचना:-

अगर आपकी कोई  समस्या है या फिर कोई प्रशानिक अधिकारी जान बूझकर  आपको या आपके के कार्य को नही कर रहा है तो आप हमे लिखे ईमेल P18NEWSHR@GMAIL.COM या हमारे Whatapp No+91-9813727685 पर सीधे अपनी समस्या को भेजे हम आपकी समस्या को प्रशानिक अधिकारियों व सरकार को अवगत कराएगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें