![]() |
| मीडिया कौंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बने कासिम खान, ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से हुए सम्मानित |
नूंह (P18News/पुष्पेंद्र शर्मा) जिले के वरिष्ठ पत्रकार कासिम खान को मीडिया कौंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पंचकूला स्थित लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में आयोजित मीडिया महाकुंभ के दौरान हुई, जहां उन्हें पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ भी प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन समाचार क्यारी मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय और समाचार क्यारी ग्रुप के मुख्य संपादक राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस महाबीर कौशिक, डीसीपी पंचकूला ममता सौदा, मेयर कुलभूषण गोयल, पद्मश्री महावीर गड्डु, वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़, वरिष्ठ पत्रकार सरदार बलजीत सिंह, एनआरआई नेपाल, अनिल आर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढे:- नूंह मुण्डाका हिंसा को लेकर फिर भड़के बिट्टू बजरंगी, कहा- मेवात अलग देश बनने जा रहा है
कासिम खान ने राष्ट्रीय संयोजक ललित शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नीरज गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम एस. बाघी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम और राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी पत्रकार साथियों का है जो निष्ठा, साहस और जनहित के लिए कार्य कर रहे हैं। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलाध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। कासिम खान के सम्मानित होने और प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शाहिद मेवाती, लियाकत अली, वकील अहमद, बिलाल अहमद, साहून खान समेत कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि कासिम खान जिले के वरिष्ठ और प्रेरणादायक पत्रकार हैं, जिनका यह सम्मान पूरी पत्रकार बिरादरी की उपलब्धि है।
गौरतलब है कि नूंह निवासी कासिम खान पिछले करीब तीन दशक से सक्रिय पत्रकारिता में हैं और वर्तमान में वे कई राष्ट्रीय चैनल, समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महामहिम राज्यपाल हरियाणा, सामाजिक संगठनों और पत्रकार संगठनों द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले वे एचयूजे के जिलाध्यक्ष रहे हैं और हरियाणा सरकार की एक्रीडेशन कमेटी के सदस्य तथा मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। करीब 15 वर्षों से वे मान्यता प्राप्त पत्रकार के साथ - साथ पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने वाली एक्रीडेशन कमेटी हरियाणा सरकार के सदस्य भी हैं। उनकी नियुक्ति से पत्रकारों में ही नहीं बल्कि पूरे जिलेभर में हर्ष का माहौल है।





Thanks comments
you will be answered soon