Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

नूंह में मतांतरण का बवाल: चेतराम बोला – "अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम"

हरियाणा के मरोड़ा गांव से लापता परिवार मिला, अदालत में दर्ज कराए बयान, हिंदू संगठनों की बड़ी पंचायत बुलाई, 31 अगस्त को होगा फैसला, सिराजुद्दीन पर शक, पुलिस ने केस दर्ज कर गहराई से जांच शुरू कीनूंह में बड़ा मतांतरण विवाद: अदालत में पेश होकर बोले चेतराम – "अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम"

नूंह (P18News ब्यूरो)। हरियाणा के नूंह जिले में अनुसूचित जाति के एक परिवार के मतांतरण का मामला गरमा गया है। मरोड़ा गांव का रहने वाला चेतराम अपने परिवार के साथ कथित तौर पर लापता हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन की और परिवार को नगीना कस्बे के एक मकान से ढूंढ निकाला। अदालत में पेश होकर चेतराम ने बयान दिया कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों संग स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया है।

यह भी पढे:- अस्पताल में उत्पीड़न की कहानी: नर्स ने बताया, कैसे तीन स्टाफ ने किया परेशान

लापता परिवार का अदालत में बयान

चेतराम, उसकी पत्नी रेखा, बेटे शिवम, अरुण और बेटी सोनम को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। चेतराम के भाई सतबीर ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि अटरेना गांव के शहीद और राजाका गांव के सिराजुद्दीन ने लालच देकर परिवार का मतांतरण कराया और फिर उन्हें लापता कर दिया। पुलिस ने जब परिवार को खोजकर अदालत में पेश किया तो चेतराम ने साफ कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म में गया है।

यह भी पढे:- फिरोजपुर झिरका में एसडीएम पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हिंदू संगठनों में नाराजगी, महापंचायत बुलाई

मामला सामने आने के बाद बुधवार को नूंह में हिंदू संगठनों ने बैठक कर चिंता जताई। पंचायत में कहा गया कि मेवात क्षेत्र में लगातार "लव जिहाद" और मतांतरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। चेतराम का परिवार भी लालच और बहकावे में आया है। इसी मुद्दे को लेकर 31 अगस्त को नूंह में हिंदू महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नत्थूराम गुर्जर, मास्टर गंगादान, सरपंच राजकुमार, गिर्राज, तेजराम, नवल, प्रेम सहित कई प्रमुख लोग शामिल होंगे।

यह भी पढे:- नगीना में जैन समाज ने आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया सुपार्श्वनाथ भगवानका गर्भकल्याणक दिवस

जनवरी से इस्लाम धर्म अपना चुका हूं – चेतराम

P18News को फोन पर चेतराम ने कहा कि उसने जनवरी माह में ही इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। चेतराम ने बताया कि उसने यूट्यूब पर इस्लाम के बारे में सकारात्मक बातें सुनीं, जिससे प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया। वह पेशे से राजमिस्त्री है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी पूरी हो चुकी है। चेतराम का कहना था कि परिवार कहीं लापता नहीं था, बल्कि वह शहीद के मकान पर काम कर रहा था और शाम को नगीना थाने के पास एक परिचित के घर चला गया था।

संदिग्ध भूमिका में सिराजुद्दीन

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजाका गांव का सिराजुद्दीन पहले हिंदू था और वर्षों पहले उसने भी मतांतरण किया था। अब आशंका जताई जा रही है कि चेतराम के इस निर्णय के पीछे सिराजुद्दीन का प्रभाव हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया – "लापता परिवार को खोजकर अदालत में पेश किया गया। उनके बयान दर्ज करने के बाद उन्हें उनकी इच्छा से छोड़ दिया गया। साथ ही, शिकायत पर केस दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।"

इलाके में तनाव, बढ़ी निगरानी

इस पूरे मामले ने नूंह जिले में नई हलचल पैदा कर दी है। हिंदू संगठन इसे गंभीर सामाजिक मुद्दा बता रहे हैं, वहीं प्रशासन तनाव की स्थिति को देखते हुए विशेष निगरानी रख रहा है। आने वाली महापंचायत को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

कीवर्ड्स

नूंह मतांतरण मामला, हरियाणा समाचार, फिरोजपुर झिरका समाचार, P18News, DCNaheliyaJournalist, हिंदू महापंचायत नूंह, लव जिहाद हरियाणा, मरोड़ा गांव खबर, नगीना थाना पुलिस, सिराजुद्दीन मतांतरण

हैशटैग्स

\#हरियाणा\_समाचार #DCNaheliyaJournalist #FirozpurJhirka #P18News #NuhNews #मतांतरण\_मामला #HinduMahapanchayat


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें