सोहना अस्पताल में स्टाफ नर्स उत्पीड़न का शिकार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, अस्पताल में महिला सुरक्षा खतरे में: नर्स का आरोप, सहकर्मियों ने जीना किया मुहाल, नर्स की सुरक्षा पर सवाल: पीछा करने और अभद्र टिप्पणी करने वाले स्टाफ पर पुलिस का शिकंजा
यह भी पढे:- नूंह में मतांतरण का बवाल: चेतराम बोला – "अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम"
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना के एक सरकारी अस्पताल में मानवता की सेवा करने वाली एक स्टाफ नर्स को उन्हीं के सहकर्मी द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। नर्स का आरोप है कि अस्पताल के तीन स्टाफ सदस्य लगातार उनका पीछा करते, उन पर अभद्र टिप्पणी करते और असहज माहौल बनाते थे। यह घटनाक्रम पिछले कुछ महीनों से चल रहा था, जिसने पीड़िता की मानसिक शांति को भंग कर दिया।
यह भी पढे:- फिरोजपुर झिरका में एसडीएम पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि अस्पताल में कार्यरत जयदीप, धर्मवीर और परजीत नाम के तीन कर्मचारी 1 जनवरी से उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने 30 अप्रैल तक न सिर्फ उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि वे जहां भी जाती थीं, उनका पीछा भी करते थे। नर्स ने आरोप लगाया कि इन लोगों की हरकतों की वजह से उनका जीवन दुश्वार हो गया था।
यह भी पढे:- नगीना में जैन समाज ने आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया सुपार्श्वनाथ भगवानका गर्भकल्याणक दिवस
पीड़िता ने पहले इन आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया तो उन्हें कानूनी मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला थाना ईस्ट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 74, 78 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह मामला दिखाता है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान का माहौल बनाना कितना ज़रूरी है।
यह भी पढे:- नूंह: अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व जुर्माना
हैशटैग्स
#गुड़गांव #सोहना #स्टाफ_नर्स #उत्पीड़न #पुलिस #FIR #कार्यस्थल #महिला_सुरक्षा #हरियाणा #हरियाणा_समाचार #P18News #DCNaheliyaJournalist #फिरोजपुर_झिरका_समाचार



Thanks comments
you will be answered soon