सभा की कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए उमर पाड़ला, मुजतबा मन्नान और जुबेर अहमद झांडा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में संविधान और पारदर्शी व्यवस्था के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कर कार्यकारिणी का ऐलान किया गया।
चुनाव अधिकारी उमर पाड़ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनाका निवासी फकरुद्दीन चेयरमैन को सर्वसम्मति से मेवात विकास सभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जुल्फिकार एडवोकेट, महासचिव पद पर शब्बीर अहमद, कोषाध्यक्ष पद पर हाजी नासिर हुसैन, सह सचिव पद पर शकील अहमद, ईसब जलालपुर और संजय तंवर को चुना गया।
इसी तरह उपप्रधान पद पर जुबेर फतेह अलीग झांडा,
जिलों के प्रभारियों में तारिक दाऊदपुर को अलवर और मौलवी आजाद को डीग जिले का जिम्मा दिया गया, जबकि मोहम्मद तारीफ और मुबारिक हुसैन को खैरथल-तिजारा का प्रभारी बनाया गया। दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी चौधरी असलम दुलौत को सौंपी गई।
कार्यक्रम में बतौर संरक्षक सद्दीक अहमद मेव भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में 40 से अधिक जिम्मेदार व्यक्तियों को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। कार्यकारिणी के चुनाव में मुख्य रूप से एडवोकेट रमजान चौधरी, पूर्व प्रधान अख्तर हुसैन चंदैनी, दीन मोहम्मद मामलिका, डीडी खान, इब्राहिम इंजीनियर बीसरु, हाजी अल्ताफ, अख्तर हुसैन सलंबा, शेर मोहम्मद अलवर, मुहम्मद कासिम मेवाती, मोहम्मदी बेगम, नेहा खान, आरिफ राजाका, सीए मुख्तियार अहमद, सलामुद्दीन एडवोकेट नोटकी, जफर असलम, मास्टर शब्बीर, मास्टर अख्तर हुसैन सहित काफी संख्या में सभा के पदाधिकारी मौजूद थे।
वरिष्ठ सदस्य नूरदीन नूर ने कहा मेवात विकास सभा समाज की आवाज है। हमें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करेगी। हमारी ताकत एकता में है और हम सब मिलकर मेवात के विकास में योगदान देंगे।
संरक्षक सद्दीक अहमद मेव ने कहा यह संगठन लंबे समय से सामाजिक उत्थान और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करता आ रहा है। नई टीम के गठन से इसमें और मजबूती आएगी। हमें यकीन है कि नई कार्यकारिणी जनहित के हर मुद्दे पर सक्रिय रहेगी। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन ने कहा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। मेवात विकास सभा को और अधिक प्रभावी बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। हम शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।
मेवात विकास सभा, नई कार्यकारिणी, फकरुद्दीन अध्यक्ष, नूंह जिला, अलवर, डीग, पलवल, खैरथल-तिजारा, समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सौहार्द
#️⃣ हैशटैग्स:
#मेवातविकाससभा #MewatVikasSabha #फकरुद्दीन #नईकार्यकारिणी #Mewat #Education #Employment #Health #SocialUnity









Thanks comments
you will be answered soon