Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

दो दिवसीय भूख हड़ताल को नपा प्रधान अशोक गुर्जर व राजकुमार गर्ग जिला महामंत्री भाजपा ने करवाया समाप्त।


फिरोजपुर झिरका :-(पुष्पेंद्र शर्मा) सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार और बुधवार को स्थानीय नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी प्रस्तावित दो दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे रहे। बुधवार के दिन नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करवाते हुए नगर पालिका प्रधान अशोक गुर्जर भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग नए कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त कराया।
नपा कर्मचारियो की भुख हड़ताल को समाप्त कराते हुये राजकुमार गर्ग व अशोक गुजर 
आपको बता दें कि स्थानीय नपा कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कर धरना देकर 2 दिन से बैठे हुए हैं। बुधवार को कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने को लेकर नगर पालिका प्रधान अशोक गुर्जर जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग ने पहल करते हुए उन्हें जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त कराया।
कर्मचारी नेता मुकेश चावरिया व प्रताप सिंह सतवाडिय़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के हितों का हनन कर रही है। सरकार वादा तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती। इसी क्रम में 25 अप्रैल 2020 को 16 सूत्रीय मांग के साथ एक समझौता हुआ था। लेकिन सरकार ने उसे आजतक लागू नहीं किया। इसके अलावा उनकी लंबित चली आ रही कच्चे कर्मचारियों पक्का करने की मांग व समान काम समान वेतन और पंजाब के समान वेतनमान देने की मांग को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है।  इस मौकेे पर प्रभुदयाल मालवा, सचिव प्रताप सतवाडिय़ा, उपप्रधान गीता संगेलिया, कोषाध्यक्ष मंगल व ऑडिटर संजय कुमार जगराम, नरेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें