Type Here to Get Search Results !

नालों की वजह से शहर में पानी का जलभराव नहीं होगा नगर पालिका प्रधान :अशोक गुर्जर

शहर मे नालो की सफाई करते नपा कर्मचारी 
पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका:-मानसून आने से पूर्वी नगर पालिका ने कराई नालों की सफाई। एक तरफ जहां सारा देश करो ना महामारी से जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर झिरका नगर पालिका प्रशासन आगामी प्री मानसून के आगमन को देखते हुए शहर के सभी नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। शहर के सोमनाथ मार्ग ,महावीर मार्ग, गैस एजेंसी के पास ,सर्विस लेन की नालो की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दिन-रात एक किए हुए हैं।नगर पालिका प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जुटे हुए हैं। शहर में नालो की वजह से कोई जलभराव ना हो इसके लिए नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।सफाई कर्मचारी द्वारा नालों में से पॉलिथीन मिट्टी और कीचड़ को पूर्ण रूप से साफ किया जा रहा है ताकि जलभराव की स्थिति किसी भी हालत में पैदा ना हो सके। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर पालिका प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है डोर टू डोर अभियान के तहत घरों से कूड़ा निस्तारण के लिए ले जाना और शहर को पूरी तरीके से स्वस्थ अभियान से जुड़े रखना कि नपा के कर्मचारियों का प्रथम उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.