महंत आरती किन्नर ने 500 गरीबों को कम्बल, साडी, सूट वितरीत किये
मास्क वितरित कर लोगों को ओमिक्रोन से किया जागरूक
रोहतक(मंजीत सिंह दहिया) 15 जनवरी। हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति की प्रदेश महिला महासचिव एवं दादी उर्मिला प्रधान, लीली प्रधान की शिष्या महंत आरती ने आज समिति के
| अम्बेडक़र संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष व महंत आरती किन्नर। |
प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया की अध्यक्षता में 500 गरीबों को कम्बल, साड़ी, सूट वितरित किये। Cसमिति की प्रदेश महिला महासचिव आरती किन्नर ने बताया कि वे प्रदेशभर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रदेशभर में जनजागृति अभियान चलायेंगी। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों के कारण समाज के बहुत से लोगों का विकास नहीं हो सकता।
| राजकीय विज्ञापन |
इससे समाज की आने वाली पीढिय़ों को तकलीफ होती है। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से हरियाणा प्रदेशभर में महिला जागरूकता अभियान, नशा खोरी, भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार ओमिक्रोन नामक बीमारी बहुत भयंकर है। इसलिए सभी को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसी का पालन करना जरूरी है।
| राजकीय विज्ञापन |
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लगभग 2 हजार लोगों को मास्क वितरित किया जा चुका है और अब भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर से निकलते ही मास्क पहने व भीड़ भाड से बचे तथा डिस्टेंसी का पालन करते हुए खुद भी बचे और ओरों को भी बचाए। समिति की प्रदेश सचिव प्रियंका किन्नर ने भी ओमिक्रोन जैसी भयंकर बीमारी से बचने के अपील की और सभी को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।
| राजकीय विज्ञापन |
समिति की प्रदेश कोषाध्यक्ष कोशल्या देवी ने भी मास्क लगाने तथा स्वच्छता का ध्यान रखने व आस पास गन्दगी ना फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि महंत आरती किन्नर लाखनमाजरा पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढचढक़र भाग ले रही हैं और दादी उर्मिला प्रधान, लीली प्रधान के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रही हैं। उन्होंने बताया कि गन्दगी डालने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करे ओर बीमारियों से दूर रहे। इस अवसर पर नीलम, शकुंतला, राजरानी, कविता, बिमला, कांता देवी, राजबाला, मुकेश, ज्योति, जतिन, मनोज भौरिया, रामफल सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
| प्राइवेट विज्ञापन |
हमारे यूटूब चैंनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब व लाइक ओर व्हाट्सएप, फेसबुक,इंस्टाग्राम, व अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर जरूर करे। ओर अपने विचार व्यक्त कर। अगर आपके पास कोई खबर है तो हम से संपर्क करें। मोबाईल नंबर / whatapps 📞+91-9813527685 (डी सी नहलिया) फ़िरोजपुर झिरका नूह हरियाणा, ईमेल आईडी:-✍️📧 dcnaheliya@gmail.com नोट:- हमारे यहाँ पर सभी प्रकार के विज्ञापन स्वीकार किये जाते है !
ब्रेकिंग न्यूज:- https://www.youtu.be/3LL7A_0mrmc
यूट्यूब लिंक:-
Subscrib now our Chennal:- https://youtube.com/channel/UCbGfPhWH9Ssy_eaOBJDYlLA
.jpg)


Thanks comments
you will be answered soon