नई दिल्ली(सहयोगी संवददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2022 के पहले दिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में दसवीं किस्त ट्रांसफर की थी। जिसके तहत किसानों के खाते में एक जनवरी को दो -दो हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आए थे। लेकिन एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के रूप में दो हजार रुपए वापस लौटाने पड सकते है। इसके पीछे वजह अपात्र किसानों के खातों में योजना की रकम पहुंचनी बताई जा रही है। ऐसे किसानों की संख्या करीब सात लाख बताई गई है।
| काल्पनिक फोटो |
अपात्र किसानों को लौटानी होगी रकम
रिपोर्ट में ये भी अवगत कराया गया है कि ये किसान उत्तर प्रदेश राज्य के बताए गए हैं। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश के लगभग सात लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त के रूप में मिले पैसे को लौटाना पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ऐसे किसान या तो अन्य स्रोतों से कमाई के लिए इनकम टैक्स भुगतान कर रहे हैंं। ऐसे किसान पीएम किसान योजना के तहत पात्रता की योग्यता में खरे नहीं उतरते। आपको बता दें कि योजना में शर्त दी गई है कि लाभार्थी किसान के खाते में सालाना 6000 रुपये यानी 2000-2000 की तीन किस्तों में जारी की जाएगी। जबकि अगर अपात्र लोगों के खातों में पैसा आता है तो उनको यह रकम लौटानी होगी।
राजकीय विज्ञापनइन सात लाख अपात्र किसानों को जारी होंगे नोटिस
जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 7 लाख से ज्यादा किसानों को शीघ्र ही योजना का पैसा वापस करना पड़ सकता है। ऐसे किसानों के पास केवल राज्य विधानसभा चुनाव खत्म होने तक का ही समय है। रिपोर्ट के अनुसार अगर अपात्र किसान विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद योजना की रकम वापस नहीं करते तो उनको सरकारी की ओर से वसूली के लिए नोटिस भी जारी हो सकती है राज्य सरकार ।
| प्राइवेट विज्ञापन |
हमारे यूटूब चैंनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब व लाइक ओर व्हाट्सएप, फेसबुक,इंस्टाग्राम, व अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर जरूर करे। ओर अपने विचार व्यक्त कर। अगर आपके पास कोई खबर है तो हम से संपर्क करें। मोबाईल नंबर / whatapps 📞+91-9813527685 (डी सी नहलिया) फ़िरोजपुर झिरका नूह हरियाणा, ईमेल आईडी:-✍️📧 dcnaheliya@gmail.com नोट:- हमारे यहाँ पर सभी प्रकार के विज्ञापन स्वीकार किये जाते है !
ब्रेकिंग न्यूज:-
https://www.youtu.be/3LL7A_0mrmc
यूट्यूब लिंक:-
Subscrib now our Chennal:-
https://youtube.com/channel/UCbGfPhWH9Ssy_eaOBJDYlLA
.jpg)


Thanks comments
you will be answered soon