फिरोजपुर झिरका (पुष्पेंद्र शर्मा, डी.सी.नहलिया) हरियाणा सरकार द्वारा फिरोजपुर झिरका के पात्र परिवारों को इस समय जनवरी माह का डबल राशन वितरण करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, लेकिन वर्तमान में राशन डिपो पर वितरण किए जा रहे गेहूं को लेकर कार्ड धारकों ने आपत्ति जताई है। कार्ड धारकों का कहना है कि जनवरी माह का जो गेहूं उन्हें दिया जा रहा है वह गला और सड़ा है। जो खाने लायक नहीं । राशन की दुकानों पर मिले सड़े गले गेहूं को लेकर कार्ड धारकों ने विभाग के प्रति रोष जताया है। कार्ड धारकों द्वारा की गई शिकायत के बाद यह मामला जब मीडिया में आया तो विभाग भी हरकत में आ गया। विभाग ने इस बाबत डिपो धारकों को निर्देश दिए कि वे तत्काल राशन वितरण की प्रणाली को रोक दें।
| डिपो होल्डर के स्टॉक में भरा ख़राब अनाज की बोरिया |
| ख़राब अनाज को देखते हुए कार्ड धारक |
जो खराब गेहूं बांट कर सरकार की किरकिरी कर रहे हैं। वही डिपो होल्डरों का कहना है कि रात्रि के अंधेरे में खराब गेहूं को उतार दिया गया है। दिन में अगर गाड़ी उतारी जाती तो हम भी उस खराब गेहूं को रोक सकते थे लेकिन रात्रि में गाड़ी आने से मालूम नहीं चल पाया। जिससे गेहूं इस बार डिपो पर खराब आया है । विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है । शहर में जिस भी डिपो पर खराब गेहूं आया है। उस गेहूं को वापस लेकर उसकी जगह साफ गेहूं दिया जाएगा। सारे मामले की जांच की जा रही है कि खराब गेहूं कैसे डिपो तक पहुंचा। नासिर हुसैन, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक, फिरोजपुर झिरका।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें यूट्यूब लिंक पर सब्सक्राइब https://youtube.com/channel/UCbGfPhWH9Ssy_eaOBJDYlLA लाइक करें या ट्विटर @dcnaheliya पर फॉलो करें. ओर सभी न्यूज विस्तार से पढ़ने के लिये 🌎 www.dcnfpj.blogspot.com क्लिक करे। हरियाणा व देश के अन्य राज्यो की और अन्य ताजा-तरीन खबरें हम से जुड़े रहे। हमारे यूटूब चैंनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब व लाइक ओर व्हाट्सएप, फेसबुक,इंस्टाग्राम, व अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर जरूर करे। ओर अपने विचार व्यक्त कर। अगर आपके पास कोई खबर है तो हम से संपर्क करें। मोबाईल नंबर / whatapps 📞+91-9813527685 (डी सी नहलिया) फ़िरोजपुर झिरका नूह हरियाणा, ईमेल आईडी:-✍️📧 dcnaheliya@gmail.com नोट:- हमारे यहाँ पर सभी प्रकार के विज्ञापन स्वीकार किये जाते है !झिरका न्यूज़ हरियाणा 24x7 प्राइवेट विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज:- https://www.youtu.be/3LL7A_0mrmc
यूट्यूब लिंक:-
Subscrib now our Chennal:- https://youtube.com/channel/UCbGfPhWH9Ssy_eaOBJDYlLA



Thanks comments
you will be answered soon