Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

लखनऊ ,सीएम योगी ने पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द की, 24 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के आदेश!

लखनऊ(ब्योरो रिपोर्ट्) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था करने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। इसी कड़ी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने पहले से छुट्टियों पर गए पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किये हैं। ऐसा फैसला देश के अधिकतर हिस्सों में राम नवमी के समय पर तनाव को देखते हुए किया गया है, ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था हर हाल में चाक-चौबंद रहे। इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आने वाले दिनों में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की छुट्टियां रद्द की गई हैं।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 

*लंच का समय सिर्फ 30 मिनट*
इसके साथ ही यूपी में सरकार ने एक और फैसला किया है। इसमें सरकारी अधिकारियों के लिए लंच का समय निर्धारित कर दिया गया है। सरकारी दफ़्तरों में 1 से 1: 30 बजे तक लंच का समय रहेगा। आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में लंच महज आधे घंटे का होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सीएम योगी ने इस बात के निर्देश दिए थे कि लंच का समय आधे घंटे से ज्यादा न हो। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें