Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चुनावों में कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता: नवीन गोयल !

-फिरोजपुर झिरका चुनाव प्रभारी नवीन गोयल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
-नूंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व कार्यकर्ता रहे मौजूद
फिरोजपुर झिरका(डी.सी.नहलिया,पुष्पेंद्र शर्मा) चुनाव प्रभारी एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सोमवार को क्षेत्र में आगामी पालिका चुनावों को लेकर अहम बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावों की घोषणा से पहले ही मजबूती के साथ तैयारी में जुटने का संदेश दिया। पालिका चुनावों पर नवीन गोयल ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा हर तबके के हित के कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को बिंदूवार उन्होंने गिनवाते हुए उन्हें जनता के बीच लेकर जाने को कहा।
पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते फिरोजपुर झिरका नपा चुनाव प्रभारी नवीन गोयल !
श्री गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं का भी यह कर्तव्य बनता है कि वे पार्टी के लिए हर स्तर पर जाकर काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी मई माह में संभावित पालिका चुनावों में कमल खिलाना ही हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा, जब हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा। कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मजबूत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। संगठन की मजबूती से ही हम यह समझ सकते हैं कि यहां हर कार्यकर्ता सम्मानित है। हर नेता की अहमियत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावों की तैयारी में लगने की बात कही। 
                          P18News चेंनेल को subscribe लाइक शेयर जरुर करे !
जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने भी नवीन गोयल द्वारा बताई गई बातों को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति का विकास हो, इसी सोच के साथ वर्तमान में भाजपा सरकार काम कर रही है। लोग नीतियों का खूब लाभ ले रहे हैं। वे जागरुक भी हैं, इसके बावजूद भी हमारा कर्तव्य है कि हम जनता के बीच जाकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मजबूत करें। बैठक में नूंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर यतेन्द्र गर्ग, महामंत्री बंटी, विस्तारक राजेश द्वारका, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, पूर्व नपा चेयरमैन अर्जुन देव चावला, शिव मंदिर विकाश सीमिति के प्रधान अनिल गोयल, डा. महेंद्र गर्ग सदस्य कष्ट निवारण सीमिति, मनीष जैन जिला मिडिया प्रभारी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, धर्मेंद्र शर्मा, हितेश हरियाणा, दीपक जांगड़ा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश मंडल महामंत्री, जितेन्द्र सैनी पुत्र जयसिंह सैनी, गौरव कोली, पंकज महेश्वरी, अंजुबाला सरपंच व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गोल्डी शर्मा,निशा सैनी, सुनील जैन जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट, के अलावा फिरोजपुर झिरका के काफी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें