Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

04 से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन : उपायुक्त अजय कुमार।

- सरकार ने पहली बार शामिल किए  5 परम्परागत खेल 

-  राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को यूथ गेम्स के प्रति किया जाएगा जागरूक

नूंह(ब्योरो रिपोर्टर) : उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 04 से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा ।
इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन के विषय मे चर्चा करते जिलाउपायुक्त।
इसके कुछ मुकाबले चंडीगढ़ में भी होंगे। राहगिरी रिले कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़े। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स चार जून से आयोजित किए जाएंगे।उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।
इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आट्र्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन सभी खेलों के खिलाडिय़ों को अन्य खेलों के खिलाडिय़ों की तरह जीतने पर मेडल देने और मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भविष्य में स्पोट्र्स कोटे से मिलने वाले लाभ को देने का निर्णय भी लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें