Type Here to Get Search Results !

Ad

Ad

बस स्टैंड में शराबियों का कब्जा, महिला व यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

बस स्टैंड में शराबियों का कब्जा, महिला व यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल। 

महिला यात्रियों के लिए शौचालय जाना हुआ मुश्किल

 

फिरोजपुर झिरका (डी.सी.नहलिया) शहर का बस स्टैंड, जो आमजन व यात्रियों की सुविधा के लिए बना है, आजकल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। गर्मी के इस मौसम में जब लोग बसों के इंतजार में छांव या बैठने की जगह ढूंढते हैं, वहीं कुछ शराबी और नशे में धुत्त लोग परिसर में कुर्सियों या महिला शौचालय के पास पड़े रहते हैं।

बस स्टैंड परिसर मे मदपान का सेवन कर आराम फरमाते हुये असमाजिक तत्व 


यह भी पढे:- लाखों की लागत से लगाए पेड़ बने आवारा पशुओं का शिकार।

बस स्टैंड के पीछे हरित क्षेत्र का सपना रह गया अधूरा


महिला यात्रियों को हो रही भारी परेशानी


महिला यात्रियों के लिए यह स्थिति खासतौर पर चिंताजनक है। शौचालय जाने वाली महिलाएं इन शराबियों से भयभीत रहती हैं। कई बार ये असामाजिक तत्व उन पर फब्तियां कसते हैं, जिससे महिलाएं शर्मिंदा और असहज महसूस करती हैं। इस कारण कई बार महिलाएं मजबूरी में शौचालय का प्रयोग नहीं कर पातीं। स्टाफ और आमजन को भी बनाते हैं निशाना बस स्टैंड परिसर में मौजूद कर्मचारी या कोई भी व्यक्ति जब इन्हें समझाने की कोशिश करता है,



यह भी पढे:- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई छबीलें, की वर्षा की कामना।



तो ये शराबी उनके साथ बहस, झगड़ा और मारपीट तक करने पर उतर आते हैं। पुलिस की शिकायत करने पर ये धमकियां भी देने लगते हैं। यह रवैया आम यात्रियों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। वार्ड नंबर चार के सोशल वर्कर मंगल सैनी का कहना है की यह प्रशासन की निष्क्रियता से यह हालात दर्शाते हैं कि बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी की कितनी कमी है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है

बस स्टैंड इंचार्ज ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग


बस स्टैंड के इंचार्ज महबूब खान का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले ही पुलिस में शिकायत की जा चुकी है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी इस बारे में मौखिक व लिखित सूचना दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Keywords:

बस स्टैंड की सुरक्षा, शराबियों का आतंक, महिला यात्री परेशान, फिरोजपुर झिरका समाचार, असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी

#Hashtags
#
बसस्टैंडसुरक्षा #महिलायात्रियोंकीसुरक्षा #शराबीअराजकता #फिरोजपुरझिरका #
जागरूकसमाज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner