गंगा
दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई छबीलें, की वर्षा की कामना।
पुष्पेंद्र शर्मा (फिरोजपुर झिरका।) शहर में शुक्रवार को गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडे मीठे जल व शरबत का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य दिनभर चलता रहा।
![]() |
फोटो। शहर के बाजार में मीठे पानी की छबिल लागते दुकानदार |
गढ़ गेट से लेकर चोपड़ा बाजार, लाल कुआं चौक, महावीर मार्ग, अंबेडकर चौक तक विभिन्न स्थानों पर टैंट और बैंच लगाकर श्रद्धालुओं द्वारा छबीलें लगाई गईं। इन छबीलों पर राह चलते लोगों को शीतल पेयजल, ठंडाई और मीठे शरबत का वितरण किया गया।
यह भी पढे:- बस स्टैंड में शराबियों का कब्जा, महिला व यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल।
श्रद्धालुओं ने पूरी सेवा भावना के साथ लोगों को जलपान कराया और गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं। गढ़ गेट पर प्रमुख रूप से मोहन मेहता, राजकुमार गुप्ता, अनु जैन, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र जैन, जॉनी पाहुजा, रिंकू सहित कई धर्मप्रेमियों ने मिलकर दो बड़ी टंकियों में शुद्ध पेयजल, ठंडाई और शरबत तैयार कर लोगों को वितरित किया।
यह भी पढे:- लाखों की लागत से लगाए पेड़ बने आवारा पशुओं का शिकार। बस स्टैंड के पीछे हरित क्षेत्र का सपना रह गया अधूरा
इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र, प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और वर्षा के देवता इंद्र भगवान से तेज गर्मी से राहत दिलाने के लिए वर्षा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति और हरियाली की बहाली के लिए वर्षा अति आवश्यक है, ऐसे में सभी ने मिलकर इंद्र देवता से वर्षा की प्राथना की।
✅ मुख्य कीवर्ड्स गंगा दशहरा 2025, गंगा दशहरा छबील, फिरोजपुर झिरका समाचार, धार्मिक आयोजन हरियाणा, ठंडा शरबत वितरण, गर्मी में जल सेवा, श्रद्धालुओं की सेवा भावना, वर्षा की कामना, इंद्र देव से प्रार्थना, सामाजिक सेवा फिरोजपुर झिरका, छबील आयोजन, जल वितरण पर्व, गर्मी में राहत सेवा, धार्मिक पर्व हरियाणा, छबील वितरण स्थल फिरोजपुर झिरका
Thanks comments
you will be answered soon