फिरोजपुर झिरका से रमेश आर्य प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापति समाज की एकता का संगठित प्रदर्शन।
फिरोजपुर झिरका से भिवानी रवाना हुए रमेश आर्य प्रजापति, राजा दक्ष प्रजापति जयंती पर दिखा समाज का संगठित रूप।राजा दक्ष जयंती पर भिवानी रवाना हुआ फिरोजपुर झिरका का विशाल प्रजापति दल मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भिवानी में गूंजा “जय दक्ष प्रजापति” का उद्घोष, राज्य स्तरीय समारोह में प्रजापति समाज की ताकत बनकर उभरी फिरोजपुर झिरका की उपस्थिति
(P18News मीडिया नेटवर्क हरियाणा की खबरें अब एक क्लिकमें आप के Whatsapp एवं Facebook व Youtube पर जुड़ने के लिए लाल, निला,हरे रंग पर क्लिक करें)
फिरोजपुर झिरका (P18News/डीसी नहलिया)। हरियाणा के भिवानी जिले में आज राज्यस्तरीय राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से प्रजापति समाज के हजारों लोग जुटे। इस विशेष मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह भी पढे:-
मुस्लिम भाई बने सनातनधर्म आस्था के प्रतीक: 151 किलो की कांवड लेकर निकले गंगा जल यात्रा पर
फिरोजपुर झिरका से भी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापति समाज के सैकड़ों लोग भिवानी के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले एकत्रित भीड़ ने अपने समाज के गौरवशाली इतिहास व परंपराओं को नमन किया और एकजुटता का परिचय देते हुए भिवानी के लिए कूच किया।
यह भी पढे:-
नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियां जोरों पर, आज एडीजीपी लेंगे अहम बैठक
राजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर समाज ने दिखाई एकजुटता
समाज में राजा दक्ष प्रजापति को सृष्टि के पहले राजा, कर्मशील और सृजनकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिन प्रजापति समाज के लिए गौरव और संस्कृति का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकता, सम्मान और सामाजिक विकास का संकल्प लिया।
यह भी पढे:-
फिरोजपुर झिरका से रमेश आर्य प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापतिसमाज की एकता का संगठित प्रदर्शन।
फिरोजपुर झिरका से रवाना होने वाले जत्थे में मुकेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, सुखवीर कुमार, मोनू आर्य प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, जगरीश, किशन नंबरदार, देशराज, सोहनलाल सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
यह भी पढे:-
नूंह निवासी मुबीन गिरफ्तार, हरियाणा रोडवेज चोरी कांड में बड़ा खुलासा
मुख्यमंत्री की मौजूदगी से बढ़ा आयोजन का महत्व
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी ने आयोजन को एक विशेष राजनीतिक और सामाजिक महत्व दिया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रजापति समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं, आरक्षण, शिक्षा व रोजगार में भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी संबोधन दिया गया। रमेश आर्य ने बताया कि यह जयंती समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ रहा है, जिसे आगे भी संगठित रूप में राजनीतिक व सामाजिक पहचान दिलाई जाएगी।
यह भी पढे:-
स्कूलों पर ताला, उड़ानों पर रोक! ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में प्रशासन का एक्शन मोड
फिरोजपुर झिरका से दल-बल सहित पहुंचा जत्था
सुबह फिरोजपुर झिरका बस स्टैंड से सैकड़ों लोगों का जत्था रवाना हुआ। इसमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। लोगों के हाथों में समाज के झंडे, सिर पर साफा और जय राजा दक्ष के जयघोष के साथ माहौल पूरी तरह धार्मिक और एकता का प्रतीक बन गया। रमेश आर्य ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और आज भिवानी में प्रजापति समाज ने यह दिखा दिया है।
यह भी पढे:-
स्वच्छ झिर गंगा अभियान टीम ने लगाया चेतावनी बोर्ड, झिरका रोड पर प्रवाहित सामग्री को लेकर उठाया कदम
प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
(P18News मीडिया नेटवर्क हरियाणा की खबरें अब एक क्लिकमें आप के Whatsapp एवं Facebook व Youtube पर जुड़ने के लिए लाल, निला,हरे रंग पर क्लिक करें)
🔎 कीवर्ड्स:
Thanks comments
you will be answered soon