तीन सगे भाई गोतस्करी में गिरफ्तार, गाड़ियों से करते थे मांस सप्लाई
नूंह में बंद फैक्ट्री से 210 किलो गोमांस बरामद: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, नूंह में बंद फैक्ट्री बनी गोकशी का केंद्र, 210 किलो गोमांस जब्त, गांव में चल रहा था मौत का कारोबार, फैक्ट्री के अंदर फर्श पर मिला ताजा गोमांस
यह भी पढे:- अब नया आधार, नई पहचान: अब रिश्तों की नहीं, सिर्फ आपकी होगी अहमियत
नूंह (P18News/डीसी नहलिया) जिले में गोहत्या से जुड़े अपराधों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में कॉउ सिक्योरिटी (सीएस) स्टाफ की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के गांव पल्ला में एक बंद पड़ी फैक्ट्री पर छापेमारी की, जहां से करीब 2 क्विंटल 10 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पल्ला में स्थित एक पुरानी बंद फैक्ट्री में लंबे समय से गोकशी का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ प्रभारी राजवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात 9 बजे छापेमारी की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया।
यह भी पढे:- कोरी/कोली जाति प्रमाणपत्र विवाद:सांसद ने संसद में खोला प्रशासन की लापरवाही का सच
पकड़े गए आरोपियों की पहचान आबिद, जाबिद और मुजाहिद के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई हैं। फरार आरोपी का नाम शोएब है जो फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बंद फैक्ट्री को गोकशी का अड्डा बना कर गोमांस के छोटे टुकड़े तैयार कर रहे थे, जिनकी सप्लाई आसपास के इलाकों में की जाती थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक कार, एक बाइक, 70 किलो मांस कार में, 50 किलो बाइक पर और फैक्ट्री के अंदर फर्श से 90 किलो ताजा गोमांस बरामद किया। इसके अलावा दो कुल्हाड़ी, तीन छुरी, लकड़ी का गुटका, तराजू सहित अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढे:- हरियाणा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कम्पार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2025 का परिणाम किया जारी, 71.90% छात्र हुए उत्तीर्ण
सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गोकशी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह फैक्ट्री काफी समय से बंद थी और किसी को शक नहीं था कि यहां इस तरह का गैरकानूनी कार्य चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढे:- नूंह में बूचड़खानों को लेकर महापंचायत का ऐलान, जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कीवर्ड्स
गोहत्या नूंह, गोमांस तस्करी, नूंह न्यूज़, हरियाणा समाचार, सीएस स्टाफ रेड, गोकशी फैक्ट्री, पत्रकार डीसी नहलिया, फिरोजपुर झिरका समाचार, P18News, DCNaheliyaJournalist, cow slaughter Haryana, Nuh cow smuggling, crime news Haryana
हैशटैग्स:
\#हरियाणा\_समाचार #DCNaheliyaJournalist #P18News #FerozepurJhirkaSamachar #गोहत्या #NuhNews #CowSlaughter
अगर आपकी कोई समस्या है या फिर कोई प्रशानिक अधिकारी जान बूझकर आपको या आपके के कार्य को नही कर रहा है तो आप हमे लिखे ईमेल P18NEWSHR@GMAIL.COM या हमारे Whatapp No. +91-9813727685 पर सीधे अपनी समस्या को भेजे हम आपकी समस्या को प्रशानिक अधिकारियों व सरकार को अवगत कराएगे।


.png)


Thanks comments
you will be answered soon