Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

फिरोजपुर-झिरका में उपमंडल स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित ।

 फिरोजपुर झिरका में उपमंडल स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

एसडीएम लक्ष्मीनारायण व उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने की सभी से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील 

यह भी पढे:- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने फहराया तिरंगाकहा - राष्ट्रीय एकता और गौरव को बनाए रखना हम सबका दायित्व।

(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

फिरोजपुर-झिरका, (P18News/जफरुदीन बूमल)नूंह उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आह्वान पर उपमंडल फिरोजपुर-झिरका में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार को एसडीएम कार्यालय में उपमंडल स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढे:- नूंह मुण्डाका में पार्किंग विवाद में गिरफ्तार, पांचों आरोपी जमानत पर रिहा, माहौल शांतिपूर्ण ।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मीनारायण व उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संगठन प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढे:- हरियाणा में प्रजापति समाज को मिला सम्मान: पात्रता प्रमाण पत्र वितरण से आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

एसडीएम ने पीस कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आह्वान किया कि बीती सायं हुई झगड़े की सामान्य घटना को किसी भी प्रकार से बड़ा रूप या धार्मिक रंग न दिया जाए।

यह भी पढे:- नूंह में चलती गाड़ी से फेंकी गई भैंसेंग्रामीणों का हौसला चोरों पर भारी।

 इस प्रकार की घटनाओं में अफवाहों से बचें और युवाओं को भी समझाएं कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति या समूह जिले की शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित न कर सके। 

यह भी पढे:- भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी टकरावतिरंगा यात्रा के बाद हुआ हंगामा, जिलाध्यक्ष मीटिंग छोड़कर..

उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना देना या अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है, इसलिए सभी लोग सचेत रहें और केवल सही एवं आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। इस दिशा में सभी समुदायों के लोग प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग करें।

यह भी पढे:- मेवात में साइबर‘ठगी के गढ़’ पर पुलिस का वार, क्या जड़ से मिटेगा नेटवर्क?

 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, भाईचारे और परस्पर विश्वास का माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे:- फिरोजपुर झिरका में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत: छतों से पथराव, बोतलें फेंकी, बाइक व दुकान में आग, गांव में तनाव 

बैठक में सभी से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। बाजार, यातायात और अन्य सभी गतिविधियां पहले की तरह सुचारू रूप से चल रही हैं। पुलिस अधीक्षक नूंह ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। नूंह पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढे:- तिरंगा यात्रा के समापन पर राष्ट्रध्वज का अपमान! नगरपालिका परिसर में दिखा बेकदरी का मंजर

इस अवसर पर अमन कमेटी फिरोजपुर झिरका के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, गांव मुंडाका से रामकिशोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दोहा यादराम सैनी, श्यामलाल वकील मुंडाका, जिला पार्षद उमर मोहम्मद पाडला आदि मौजूद रहे।

(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

Ad
आज "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर उन सभी पुण्यात्माओं को नमन करती हूँ, जिन्होंने अपनों को खोने और अपनी मातृभूमि से विस्थापित होने का दर्द झेला। #आरती सिंह राव 
#PartitionHorrorsRemembranceDay 

(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)
(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

Ad

कीवर्ड (Keywords)

फिरोजपुर-झिरका, नूंह, शांति समिति बैठक, पीस कमेटी, एसडीएम लक्ष्मीनारायण, उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह, शांति और भाईचारा, कानून व्यवस्था, अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया, राजेश कुमार, विश्राम कुमार मीणा, अमन कमेटी


हैशटैग (#Hashtags)

#फिरोजपुरझिरका #नूंह #PeaceCommittee #SDM_FirozpurJhirka #HaryanaNews #शांतिसमिति #नूंहपुलिस #Haryana #FerozepurJhirka

 आवश्यक सूचना:-

अगर आपकी कोई  समस्या है या फिर कोई प्रशानिक अधिकारी जान बूझकर  आपको या आपके के कार्य को नही कर रहा है तो आप हमे लिखे ईमेल P18NEWSHR@GMAIL.COM या हमारे Whatapp No+91-9813727685 पर सीधे अपनी समस्या को भेजे हम आपकी समस्या को प्रशानिक अधिकारियों व सरकार को अवगत कराएगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें